गुरु, अप्रैल 9, 2026

PM Modi Tops List Of Most Popular World Leaders

विश्व के 13 बड़े प्रसिद्ध नेताओं की सूची में पीएम मोदी बने सबसे लोकप्रिय नेता , 71 फीसदी लोगों की पहली पसंद

PM Modi Tops List Of Most Popular World Leaders
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में शीर्ष पे हैं। दुनिया के पसंदीदा नेताओं की सूची में करीब 71 फीसदी रेटिंग के साथ उनका नाम सबसे ऊपर है।
मार्निंग कंसल्ट पोलिटिकल इंटेलिजेंस‘ के द्वारा जारी की गई विश्व के 13 नेताओं की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का स्थान छठा है और उन्हें 43 फीसदी रेटिंग मिली है। इसके बाद कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रुडो का नाम है, उन्हें भी 43 फीसदी रेटिंग मिली है। आस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन को 41 फीसदी रेटिंग मिली है।

आपको बता दें की पीएम नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2021 में भी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में शीर्ष स्थान पाया था। यह वेबसाइट वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इटली, जापान, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में सरकारी नेताओं और देश के अग्रणी नेताओं की रेटिंग पर नजर रखती है।
और यह रेटिंग 13 से 19 जनवरी 2022 के बीच जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर तय की गई है।

वहीं मई 2020 में भी इसी वेबसाइट ने पीएम नरेंद्र मोदी को सर्वाधिक रेटिंग दी थी। उस वक्त उन्हें 84 फीसदी रेटिंग दी थी, जो कि एक साल बाद ही मई 2021 में घटकर 63 फीसदी हो गई थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News