DW Samachar – Header
BREAKING

PM Modi to review COVID-19 related situation at high-level meeting on December 22

स्वास्थ्य मंत्री के बाद पीएम मोदी आज कोरोना को लेकर करेंगे उच्च स्तरीय बैठक, कांग्रेस ने साधा निशाना
PM Modi to review COVID-19 related situation at high-level m

स्वास्थ्य मंत्री के बाद पीएम मोदी आज कोरोना को लेकर करेंगे उच्च स्तरीय बैठक, कांग्रेस ने साधा निशाना

PM Modi to review COVID-19 related situation at high-level meeting on December 22
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

कोरोना महामारी से चीन में बिगड़े हालातों के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की बुधवार को हाईलेवल मीटिंग के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज दोपहर बाद करीब 3:30 बजे उच्च स्तरीय मीटिंग करने जा रहे हैं। ‌ इस बैठक के बाद देश में कुछ नई गाइडलाइन का भी एलान किया जा सकता है। ‌इससे पहले आज संसद के शीतकालीन सत्र में सदन पहुंचे केंद्रीय मंत्री और सांसद मास्क पहने हुए नजर आए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्य में भी बैठकों का दौर जारी है। इस बीच से मोदी सरकार ने कोरोना के इलाज में काम आने वाली पैरासिटामॉल, एमोक्सीसिलिन और रेबेपैराजोल जैसी दवाओं के दाम कम करने का एलान कर दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं, सतर्क रहें।

उन्होंने कोरोना जांच बढ़ाने के निर्देश भी दिए। साथ ही सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने के लिए अपील की। आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने संसद में देश में कोरोना के हालातों की जानकारी भी दी। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में पीएम मोदी की कोरोना को लेकर होने वाली हाई लेवल की बैठक में विपक्ष कांग्रेस ने तंज कसा है। ‌कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘जुलाई, सितंबर और नवंबर में गुजरात एवं ओडिशा में ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BF.7 के 4 मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्री ने कल राहुल को एक पत्र लिखा। प्रधानमंत्री आज स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक दिन बाद दिल्ली में प्रवेश करेगी। अब आप क्रोनोलॉजी समझिए। बता दें कि पिछले दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा, ‘राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो, मास्क और सेनीटाइजर का इस्तेमाल कराया जाए। यात्रा में सिर्फ वैक्सीनेटिड लोग ही हिस्सा लें, यह सुनिश्चित किया जाए। यात्रा में जुड़ने से पूर्व और बाद में यात्रियों को आइसोलेट किया जाए।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़