DW Samachar – Header
BREAKING

पीएम मोदी ने विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी का किया सम्मान

हरियाणा के फरीदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी का सम्मान किया। अमृतानंदमयी ने भी पीएम का स्वागत किया। उसके बाद प्रधानमंत्री ने फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमृता अस्पताल के रूप में मां अमृतानंदमयी ने हमें आशीर्वाद दिया है। … Read more

IMG-20220825-WA0020
PM Modi meets ‘Amma’ during Amrita Hospital inaugural ceremony in Faridabad
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

हरियाणा के फरीदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी का सम्मान किया। अमृतानंदमयी ने भी पीएम का स्वागत किया। उसके बाद प्रधानमंत्री ने फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमृता अस्पताल के रूप में मां अमृतानंदमयी ने हमें आशीर्वाद दिया है। कुछ दिन पहले ही देश ने आजादी के अमृतकाल में प्रवेश किया है। 6,000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से 133 एकड़ क्षेत्र में बने 2,600 बिस्तरों वाले अमृता अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमृता अस्पताल देश के दूसरे सभी संस्थानों के लिए भी एक आदर्श बनेगा। बता दें फरीदाबाद में बने इस अस्‍पताल को 130 एकड़ के विशाल परिसर में बनाया गया है। इसमें 5 लाख 20 हजार स्‍क्‍वैयफीट में मेडिकल कॉलेज बना है। इसमें 2600 बेड होंगे। इसके अलावा 81 स्‍पेशियलिटीज और 64 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और डिजिटली मॉनीटर 534 घंटे क्रिटिकल केयर आदि सुविधाएं मौजूद होंगी। इसके अलावा यहां का पीडियाट्रिक वॉर्ड सबसे बड़ा है। इसे बनाने में 6000 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। बता दें कि फरीदाबाद में बन रहा अमृता अस्पताल, माता अमृतानंदमयी मठ का दूसरा अस्पताल है। इससे पहले 1200 बेड्स का एक अस्पताल कोच्चि में भी मौजूद है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़