DW Samachar – Header
BREAKING

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ भारत का जंगी जहाज आई एन एस विक्रांत, पीएम मोदी ने किया नौसेना के नए झंडे का अनावरण

भारतीय नौसेना के लिए आज दिन अहम है। आज भारतीय नौसेना में पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) शामिल हुआ है। केरल के कोच्चि में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में INS विक्रांत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश को समर्पित किया। कोचीन शिपयार्ड पर तैयार किए गए इस विमान वाहक पोत के … Read more

pm modi commission ins vikrant, 1st india-made aircraft 3532741820864248405.
PM Modi commission INS Vikrant, 1st India-made aircraft carrier
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारतीय नौसेना के लिए आज दिन अहम है। आज भारतीय नौसेना में पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) शामिल हुआ है। केरल के कोच्चि में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में INS विक्रांत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश को समर्पित किया। कोचीन शिपयार्ड पर तैयार किए गए इस विमान वाहक पोत के निर्माण में 20,000 करोड़ रुपये की लागत आई है। माना जा रहा है कि इस पोत के आधिकारिक तौर पर शामिल होने से नौसेना की ताकत दोगुनी हो जाएगी।

PM Modi commission INS Vikrant, 1st India-made aircraft carrier

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि में नौसना के ध्वज का अनावरण किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम पिनाराई विजयन और अन्य की मौजूदगी रही।

मालूम हो कि भारतीय नौसेना के वर्तमान ध्वज के ऊपरी बाएं कोने में तिरंगे के साथ सेंट जॉर्ज क्रॉस है। भारतीय नौसेना ब्रिटिश काल में ही अस्तित्व में आ गई थी। दो अक्टूबर, 1934 को नौसेना सेवा का नाम बदलकर रॉयल इंडियन नेवी किया गया था। 26 जनवरी, 1950 को भारत के गणतंत्र बनने के साथ रॉयल को हटा दिया गया और इसे भारतीय नौसेना का नाम दिया गया। हालांकि, ब्रिटेन के औपनिवेशिक झंडे को नहीं हटाया गया। अब पीएम मोदी ने भारतीय नौसेना के नए झंडे का अनावरण किया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़