DW Samachar – Header
BREAKING

विराट कोहली मुंबई में महान सिंगर किशोर कुमार के बंगले पर अगले महीने खोलेंगे रेस्टोरेंट

बॉलीवुड से लेकर खेल से जुड़े खिलाड़ी अपने पैसे के साथ बिजनेस के क्षेत्र में भी हाथ आजमा रहे हैं। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी, सोनू सूद समेत तमाम अभिनेताओं का फिल्मों के साथ बिजनेस भी चमक रहा है। ऐसे ही क्रिकेटर भी अपना बिजनेस बढ़ाते जा रहे हैं। … Read more

IMG-20220902-WA0019
Virat Kohli To Open Restaurant In Kishore Kumar’s Bungalow In Mumbai
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बॉलीवुड से लेकर खेल से जुड़े खिलाड़ी अपने पैसे के साथ बिजनेस के क्षेत्र में भी हाथ आजमा रहे हैं। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी, सोनू सूद समेत तमाम अभिनेताओं का फिल्मों के साथ बिजनेस भी चमक रहा है। ऐसे ही क्रिकेटर भी अपना बिजनेस बढ़ाते जा रहे हैं। सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली से लेकर तमाम खिलाड़ियों का बिजनेस खूब फल फूल रहा है। ऐसे ही विराट कोहली लगातार अपने नए नए बिजनेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ‌ विराट कोहली मुंबई में नया रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी कर रहे हैं। ‌ इसके लिए उन्होंने किशोर कुमार के मुंबई स्थित जुहू वाले बंगले को लीज पर लिया है। विराट एक हाई ग्रेड रेस्टोरेंट शुरू करने जा रहे हैं, इसका काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। कहा जा रहा है कि अगले महीने ये रेस्टोरेंट शुरू हो जाएगा। विराट कोहली ने ग्रेट सिंगर किशोर कुमार का बंगला 5 साल के लिए लीज पर लिया है। ‌किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि किशोर कुमार का बंगला ‘गौर कुंज’ मुंबई के जुहू तारा रोड पर स्थित है। किशोर दा जब इसी बंगले में रहा करते थे। विराट ने इससे पहले भी कई बिजनेस में इन्वेस्ट किया है। वो UAE Royals (टेनिस टीम) के को-फाउंडर हैं। इसके अलावा वो One8 Commune नामक रेस्टोबार के मालिक हैं। वो Wrogn ब्रांड के भी को-फाउंडर हैं। साथ ही विराट इंडियन सुपर लीग में खेलने वाली टीम FC Goa के को-फाउंडर भी हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़