
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया पहला टी20 मैच का रिज़ल्ट भले ही भारत के नजरिये से अच्छा न हो, लेकिन इस मैच से पहले मिलने वाला सम्मान हरभजन सिंह और युवराज सिंह को हमेशा याद रहने वाला है। दरअसल मोहाली के आइएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में तीन साल के लंबे अंतराल के बाद आयोजित टी -20 क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। मैच देखने पहुंचे दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मैच से पहले युवराज सिंह और हरभजन सिंह स्टैंड का अनावरण भी किया गया। जिसका उद्घाटन खुद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली मे आयोजित टी-20 ने अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले युवराज सिंह व हरभजन सिंह स्टैंड का उद्घाटन किया। इस मौके पर युवी व भज्जी उपस्थित रहे। हरभजन सिंह और युवराज जैसे बेहतर खिलाड़ियों ने सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि देश के लिए भी दो दशक तक दर्शकों को अपने क्रिकेट के द्वारा मनोरंजन और कई गौरवांवित होने का पल दिया है। उसका सही मायनों में अब जाकर सम्मान मिला है।
युवराज सिंह ने 2011 वर्ल्ड कप में कैंसर से लड़ते हुए देश को ना सिर्फ वर्ल्ड कप जिताया बल्कि मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे, आज कई लोगों के आइडियल हैं। इसलिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अपने दोनों पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ियों को सम्मान में स्टेडियम में उनके नाम का स्टैंड बनाया है। जिसमें बैठकर पहली बार दर्शकों ने मैच देखा। बता दें युवी विराट कोहली , रिषभ पंत, शुभमन गिल समेत कई बड़े क्रिकेटर को जीत के टिप्स दे चुके हैं। इस टी -20 मैच से पहले भी युवी ने विराट के गले मिलकर उनसे बातचीत की।
हालांकि जिस जीत की उम्मीद के साथ दर्शक मैच देखने आए थे उन्हें निराशा हाथ लगी, लेकिन अपने चहेते खिलाड़ी को एक साथ आज मैच के बीच में फील्ड में देखकर दर्शक खूब रोमांचित हुए। सीएम भगवंत मान ने खुद हरभजन सिंह और युवराज़ सिंह के साथ मैच का लुफ्त उठाया। हरभजन सिंह ने इस सम्मान के लिए भगवंत मान को धन्यवाद दिया और साथ ही राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का आभार व्यक्त किया।
अमन पांडेय
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












