DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

जहानाबाद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
IMG_20260216_140318

बिहार के जहानाबाद जिला से दहेज हत्या का एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं मृतका के परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है। यह पूरा मामला शकुराबाद थाना क्षेत्र के बंधु बिगहा गांव का बताया जा रहा है। मृतका की पहचान मानसी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मानसी कुमारी की शादी बीते वर्ष 20 अप्रैल 2025 को बंधु बिगहा गांव निवासी अर्जुन दास के पुत्र गुड्डू कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। मृतका के पिता रघु मोची, जो नूरसराय के निवासी हैं, ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिवार यह मांग पूरी नहीं कर सका, जिसके बाद मानसी को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाने लगा। परिजनों के अनुसार, 15 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उन्हें सूचना मिली कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण मानसी कुमारी की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत बंधु बिगहा गांव पहुंचे। बताया जा रहा है कि जब परिजन शाम करीब 5:30 बजे वहां पहुंचे तो घर में ताला लगा हुआ था और ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार थे।
परिजनों ने आरोप लगाया कि घर के शयनकक्ष में मानसी कुमारी का शव संदिग्ध स्थिति में मिला।   घटना के बाद मृतका के पिता ने शकुराबाद थाना में लिखित आवेदन देकर पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से जल्द गिरफ्तारी और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जो आज भी कई परिवारों की बेटियों की जिंदगी छीन रही है।

Newlywed woman dies under suspicious circumstances in Jehanabad; family alleges dowry death

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़