सितंबर 2025 से LPG, क्रेडिट कार्ड, ATM, चांदी की हॉलमार्किंग और ITR समेत कई नियम बदल गए हैं। जानें ये बदलाव आपके बजट को कैसे प्रभावित करेंगे।
New Rules from September 2025: Impact on Daily Life and Budget
आज से सितंबर के महीने की शुरुआत से कई नियम बदल गए हैं। इनकी जगह अब नए नियम लागू हो गए हैं। इन नियमों के बदलाव से आपके घर के बजट और रोजमर्रा के खर्चों पर अच्छा खासा असर पड़ने वाला है। नए बदलाव में चांदी की हॉलमार्किंग, एलपीजी की कीमतों में संशोधन, एटीएम निकासी शुल्क और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में संभावित कमी जैसे बदलाव सीधे उपभोक्ताओं पर असर डालेंगे। आइए जानते हैं क्या क्या हुए बदलाव…
एलपीजी की कीमतों में उतार-चढ़ाव
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई दरें घोषित करती हैं। 1 सितंबर को भी कीमतों में बदलाव होगा, जो वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और कंपनी की गणनाओं पर निर्भर करता है।
एटीएम उपयोग के लिए हुए नए नियम
कुछ बैंक एटीएम उपयोग पर नए नियम लागू करेंगे। निर्धारित मासिक सीमा से अधिक निकासी करने वाले ग्राहकों को उच्च लेनदेन शुल्क देना पड़ सकता है। कई बैंक सितंबर में जमा दरों पर ब्याज की समीक्षा करेंगे। वर्तमान में अधिकांश बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.5 से 7.5 प्रतिशत के बीच ब्याज दे रहे हैं।
चांदी के लिए अनिवार्य होगा हॉलमार्किंग
सरकार चांदी के लिए अनिवार्य हॉलमार्किंग शुरू करने जा रही है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, लेकिन कीमतों पर असर पड़ सकता है। इसका उद्देश्य चांदी के बाजार में शुद्धता और मूल्य निर्धारण में एकरूपता लाना है। यह विश्वसनीयता बढ़ाएगा।
एसबीआई कार्ड पर लगेंगे नए शुल्क
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई कार्डधारकों को संशोधित शर्तों का सामना करना पड़ेगा। ऑटो-डेबिट फेल होने पर दो फीसदी जुर्माना लगेगा। अंतरराष्ट्रीय लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लागू हो सकता है। ईंधन खरीद और ऑनलाइन शॉपिंग पर भी उच्च शुल्क लग सकते हैं।
आईटीआर फाइलिंग की समय सीमा बढ़ी
आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई, 2025 थी जिसे आयकर विभाग द्वारा बढ़ाकर 15 सितंबर, 2025 कर दिया गया है। इस कारण आपको 15 सितंबर से पहले आईटीआर फाइल कर लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप पर नोटिस आ सकता है।
यूपीएस में बदलाव
एनपीएस यानी राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंतर्गत आने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 30 सितंबर तक यूनिफाइड पेंशन योजना को चुनना होगा। इसे चुनने के लिए पहले 30 जून का समय तय किया गया था। हालांकि, इसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है।
क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव
एसबीआई ने चुनिंदा कार्ड के लिए नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। ये बदलाव आज यानी 1 सितंबर, 2025 से लागू हो रहे हैं। इस नियम के अंतर्गत कुछ कार्ड्स के लिए रिवॉर्ड पॉइंट्स के नियमों में संसोधन किया गया है। वे लोग जिनके पास ये कार्ड हैं वे डिजिटल गेमिंग और सरकारी वेबसाइट पर ट्रांजैक्शन से जुड़े खर्चों पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं कमा पाएंगे।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
एलपीजी कीमतें सितंबर 2025
क्रेडिट कार्ड नए नियम
एटीएम निकासी शुल्क
चांदी की हॉलमार्किंग
आईटीआर फाइलिंग डेट 2025
यूपीएस और एनपीएस नियम
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












