
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
साल 2021 में जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों में भारत की ओर से नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता था। नीरज चोपड़ा के लिए यह भाला बहुत लकी साबित हुआ। अभी तक उन्होंने इसे संभाल कर रखा था। अब एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाला अपना भाला ओलंपिक म्यूजियम को गिफ्ट किया है। चोपड़ा ने पिछले साल टोक्यो में 87.58 मीटर भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीता था। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले भारतीय हैं। संग्रहालय में शूटर अभिनव बिंद्रा की 2008 बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली राइफल पहले से ही शामिल है।



















