DW Samachar – Header
BREAKING

एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 को पहुंचेंगी देहरादून, भाजपा ने शुरू की तैयारी

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने समर्थन के लिए कई राज्यों के दौरे कर रही हैं। द्रौपदी कल मेघालय के दौरे पर थी। वहीं अब 11 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आ रहीं हैं। ‌इसके लिए हाईकमान ने राज्य के भाजपा नेताओं को द्रौपदी मुर्मू के दौरे … Read more

NDA-presidential-candidate-Droupadi-Murmu-to-visit-Uttarakhand-on-July-11
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने समर्थन के लिए कई राज्यों के दौरे कर रही हैं। द्रौपदी कल मेघालय के दौरे पर थी। वहीं अब 11 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आ रहीं हैं। ‌इसके लिए हाईकमान ने राज्य के भाजपा नेताओं को द्रौपदी मुर्मू के दौरे की सूचना दे दी है। इसी को लेकर उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कल राजधानी देहरादून में भाजपा नेताओं के साथ एक बैठक करने जा रहे हैं। अपने देहरादून आगमन पर द्रौपदी भाजपा के नेताओं से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। 21 तारीख को मतगणना होगी। बता दें कि विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। वहीं दूसरी और यशवंत सिन्हा जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़