DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

मुकेश अंबानी फिर बने देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन, गौतम अडानी को पीछे छोड़ा

Mukesh Ambani's net worth crosses $100 billion, dethrones Gautam Adani

भारत में रईस को लेकर पिछले कुछ वर्षों से मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बीच जैसे खींचतान मची हुई है। ‌‌ अब एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 2.8 बिलियन डॉलर (करीब ₹23 हजार करोड़) बढ़कर 101.8 बिलियन डॉलर (करीब ₹8.46 लाख करोड़) हो गई है। अंबानी जून 2022 के बाद पहली बार 100 बिलियन डॉलर कल्ब में भी शामिल हो गए हैं। अंबानी के पास रिलायंस इंडस्ट्री की 42% हिस्सेदारी है। एक सप्ताह पहले अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने नेटवर्थ के मामले में अंबानी को पीछे छोड़कर सबसे अमीर आदमी बने थे। तब वे ब्लूमबर्ग बिलेनियर लिस्ट में ₹8.12 लाख करोड़ की वेल्थ के साथ 12वें नंबर पर थे। अंबानी ₹8.07 लाख करोड़ के साथ 13वें नंबर पर थे। अमीरों की सूची में इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 17.60 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बने हुए हैं। उनके बाद 14.94 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और तीसरे नंबर पर बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। बर्नार्ड अरनाल्ट की नेटवर्थ 13.62 लाख करोड़ रुपए है। दूसरी तिमाही में रिलायंस को 17,394 करोड़ नेट प्रॉफिट हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 27 अक्टूबर को 2023-24 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 27% बढ़कर 17,394 करोड़ रुपए रहा।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News