DW Samachar – Header
BREAKING

उज्जैन के महाकाल मंदिर में मोबाइल ले जाने पर लगाया गया प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर लगेगा जुर्माना, आदेश आज से हुआ प्रभावी

मध्य प्रदेश स्थित उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में आज से भक्तों के लिए नई व्यवस्था शुरू हो गई है। इसके तहत अब कोई भी श्रद्धालु मंदिर में मोबाइल नहीं ले जा पाएगा। ‌मंदिर प्रशासक के अनुसार श्रद्धालु तीन स्थानों पर मोबाइल जमा करवा सकेंगे। यहां लाॅकर्स स्थापित किए गए हैं। बता दें कि … Read more

Mobile Phone Restricted in Ujjain\'s Mahakal temple
Mobile Phone Restricted in Ujjain’s Mahakal temple from today
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

मध्य प्रदेश स्थित उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में आज से भक्तों के लिए नई व्यवस्था शुरू हो गई है। इसके तहत अब कोई भी श्रद्धालु मंदिर में मोबाइल नहीं ले जा पाएगा। ‌मंदिर प्रशासक के अनुसार श्रद्धालु तीन स्थानों पर मोबाइल जमा करवा सकेंगे। यहां लाॅकर्स स्थापित किए गए हैं। बता दें कि मंदिर समिति की ओर से कई दिनों से मोबाइल को बंद करने की तैयारी में जुटा हुआ था।‌ इसका बड़ा कारण था कि पिछले कुछ समय से मंदिर में कई महिलाओं ने फिल्मी गाने पर डांस कर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए थे। ‌महाकाल से जुड़े वीडियो सामने आने और उनसे मंदिर की छवि प्रभावित होने की बात कही जा रही थी। महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति ने बीते दिनों हुई बैठक में निर्णय लिया था कि मंदिर परिसर में मोबाइल ले जाने पर पूर्णत: प्रतिबंधित लगा दिया जाएगा। मंगलवार से महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं का मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ‌मंदिर के पुजारी महेश जी के मुताबिक, मंदिर प्रबंध समिति की तरफ से मोबाइल से फोटो और सेल्फी लेना, सब पर सख्ती से प्रतिबंध लगा दिया गया है। आज पहले दिन ही कई श्रद्धालुओं के मोबाइल अंदर ले जाने पर 200 रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया।

Mobile Phone Restricted in Ujjain’s Mahakal temple

‌मंदिर प्रबंधन समिति ने बताया कि तीन स्थानों मानसरोवर गेट, प्रशासनिक ब्लॉक के सामने और गेट-4 के पास क्लॉक रूम में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में प्रवेश से पहले अपने मोबाइल-फोन जमा करने के लिए लॉकर रखे गए हैं, जबकि एक सॉफ्टवेयर बनाया गया है। क्लॉक रूम में एक बार में 10,000 मोबाइल फोन स्टोर करने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रवेश के समय, भक्त को एक क्यूआर कोड दिया जाएगा जो मोबाइल फोन जमा करते समय उनकी तस्वीर क्लिक करने के बाद आएगा। मंदिर से बाहर निकलते समय भक्तों को क्यूआर कोड दिखाना होगा, जिसके बाद वह मोबाइल वापस ले सकते हैं। इसके लिए भक्तों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।हालांकि, जारी आदेश के तहत मोबाइल पर पाबंदी सिर्फ महाकाल मंदिर परिसर में ही लागू होगी। लेकिन जो श्रद्धालु महाकाल लोक जाना चाहते हैं वो अपने साथ मोबाइल ले जा सकेंगे। इसे प्रतिबंध वाले क्षेत्र में नही रखा गया है। वैसे भी महाकाल लोक में भक्त 5जी नेटवर्क का आनंद ले सकेंगे।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़