DW Samachar – Header
BREAKING

भारत-न्यूजीलैंड के पहला मैच बारिश के भेंट चढ़ने के बाद खिलाड़ियों ने लिए बारिश के मजे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में होने वाले पहले टी 20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। तीन मैचों की टी 20 सीरीज का पहला मैच आज होने वाला था जिसकी उम्मीद और एक बेहतर मैच के आशार पर पूरा स्टेडियम में दर्शक पहुंचते उससे पहले ही बारिश ही शुरु हो गई। … Read more

Hardik-Pandya-and-Kane-Williamson
Match abandoned due to rain
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में होने वाले पहले टी 20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। तीन मैचों की टी 20 सीरीज का पहला मैच आज होने वाला था जिसकी उम्मीद और एक बेहतर मैच के आशार पर पूरा स्टेडियम में दर्शक पहुंचते उससे पहले ही बारिश ही शुरु हो गई। बताया जा रहा है कि पहले मैच के सारे टिकट बिक चुके हैं और यही कारण है कि आज दर्शकों को काफी निराशा हुई है। अब दर्शकों की पूरी उम्मीद दूसरे टी 20 मैच से है जो कि 20 नवम्बर को होने वाला है।

मौषम विभाग की जानकारी के अनुसार आज वारिश का होना स्वाभाविक था इसलिए वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में पिच को लंबे समय तक कवर्स से छिपाकर रखा गया। लेकिन दर्शकों को लगा कि शायद बारिश की इस लुकाछीपी में शायद कुछ ही ओवर हो जाए लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। स्टेडिमय में मौजूद क्रिकेट फैंस को छोटा ही सही लेकिन मैच होने की उम्मीद थी। लेकिन अंपायर ने दो बार मैदान का जायजा लिया और अंत में बारिश के कारण मैच को रद्द करने का फैसला सुनाया गया। मैच नहीं होने से क्रिकेट फैंस बेहद निराश नजर आए।

इस बीच दर्शकों को निराशा जरुर हुई कि मैच नहीं हो पाया लेकिन दूसरी ओर खिलाड़ियों ने इस बारिश का खूब आनंद लिया। बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने साथ में इंडोर फुटबॉल वॉलीबाल खेला। बीसीसीआई ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। इस वीडियो में दोनों देशों के खिलाड़ी काफी देर तक फुटबॉल का मजा लेते दिखाई दिए। शुभमन गिल,दीपक हुडा, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल के अलावा कई न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों ने फुटबॉल मैच में हिस्सा लिया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़