
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
बॉलीवुड फिल्म अभिनेता मनोज बाजयेपी की मां गीता देवी का आज 80 साल की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली। वहीं मनोज की मां के निधन की सूचना फिल्म मेकर अशोक पंडित ने ट्विट के जरिए दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, मनोज बाजयेपी आपकी आदरणीय मां के दुखद निधन पर आपके और आपके पूर परिवार को हमारी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति!” बता दें कि मनोज बाजपेयी के माता-पिता का निधन एक साल के अंतराल में हुआ है। दरअसल मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का देहांत पिछले साल अक्टूबर महीने में दिल्ली में ही हुआ था। मनोज बाजपेयी अपनी मां और पिता के बेहद करीब थी। एक साल के भीतर माता-पिता दोनों का साया सिर से उठ जाने से एक्टर बहुत गमगीन हैं। मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी को बीमारी की वजह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के अस्पतालों में इलाज चल रहा था। पिछले एक हफ्ते में गीता देवी का इलाज दिल्ली के पुष्पांजलि मेडिकल सेंटर और मैक्स सुपरस्पेशिएलिटी अस्पताल में हो रहा था। वहीं पिछले दिनों अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर मनोज बाजपेयी मां से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे। गीता देवी के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। अभिनेता मनोज बाजपेई की मां के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम कलाकारों ने शोक प्रकट किया है। गौरतलब है कि मनोज का जन्म बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेलवा में हुआ था। वह राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में शामिल होने के लिए दिल्ली आ गए थे और फिर एक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चले गए थे। बॉलीवुड में मनोज बाजपेयी दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्में सुपरहिट दी है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












