DW Samachar – Header
BREAKING

प्रयागराज में हुए हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फंडिंग और अन्य चीजों की पुलिस कर रही है जांच

भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के विवादित बयान के बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के अटाला चौराहे पर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान उपद्रव करने के आरोप में खुल्दाबाद थाना में 29 गंभीर धाराओं में 70 नामजद और 5000 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया … Read more

IMG_20220611_140051
Main accused arrested in Prayagraj for stone pelting
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के विवादित बयान के बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के अटाला चौराहे पर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान उपद्रव करने के आरोप में खुल्दाबाद थाना में 29 गंभीर धाराओं में 70 नामजद और 5000 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। और इस मामले में अब तक 70 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। स्थानीय डीएम ने बताया कि इस दौरान मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप हिंसा फैलाने का मुख्य आरोपी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि जावेद के मोबाइल फोन में 10 जून को भारत बंद से जुड़ी और लोगों भड़काने वाली सामग्री मिली है।


एसएसपी ने बताया कि मोहम्मद जावेद की एक बेटी जेएनयू में पढ़ती है, जो जावेद को राय देने का काम करती है। अगर वह भी इस मामले में दोषी पाई गई तो दिल्ली पुलिस से संपर्क कर अपनी टीमें वहां भेजकर उसे हिरासत में लिया जाएगा।

Digital Women Trust

साथ हीं एसएसपी ने बताया कि धर्मगुरुओं, इमाम, पेशइमाम और तमाम आल्हा लोगों से बातचीत की गई थी लेकिन उसके बावजूद हिंसा हुई। आशंका है कि इन्हें कहीं से फंड दी जा रही हो। उन्होंने कि इस मामले में हर आरोपी की कुंडली खंगाली जाएगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़