DW Samachar – Header
BREAKING

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी ने आरक्षण और जातिगत जनगणना पर किया बड़ा एलान

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। महाराष्ट्र में पहले और झारखंड में बुधवार को दूसरे चरण का चुनाव होना है। वहीं महाराष्ट्र में आज महायुति और महाविकास आघाड़ी दोनों ही गठबंधन के नेताओं की कई बड़ी रैलियां हैं। आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 … Read more

IMG-20241118-WA0012
Maharashtra Assembly Elections: ‘Will Remove 50 Per Cent Cap On Reservations’, Says Rahul Gandhi In Mumbai

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। महाराष्ट्र में पहले और झारखंड में बुधवार को दूसरे चरण का चुनाव होना है। वहीं महाराष्ट्र में आज महायुति और महाविकास आघाड़ी दोनों ही गठबंधन के नेताओं की कई बड़ी रैलियां हैं। आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे। जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य में प्रमुख लड़ाई महा विकास अघाड़ी (एमवीए) और महायुति के बीच है। कांग्रेस एमवीए की कप्तान है शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) इसके प्लेयर हैं। भारतीय जनता पार्टी महायुति की कप्तान है। शिवसेना (एकनाथ शिंदे), और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) प्लेयर हैं। वहीं राहुल गांधी ने आरक्षण पर लगी 50 प्रतिशत की सीमा हटाने और देश में जाति जनगणना कराने का सोमवार को एलान किया। राहुल गांधी ने मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जाति जनगणना हमारे सामने सबसे बड़ा मुद्दा है और हम इसे पूरा करेंगे। यह हमारा केंद्रीय स्तंभ है। राहुल ने कहा कि फॉक्सकॉन’ और ‘एयरबस’ समेत सात लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं महाराष्ट्र से गुजरात स्थानांतरित कर दी गईं, जिससे महाराष्ट्र के युवाओं की नौकरियां छिन गईं। उन्होंने कहा कि महाविकास आघाडी गठबंधन बहुमत हासिल करने के बाद अगर सरकार बनाता है तो वह सरकार महाराष्ट्र के लोगों के हितों का ध्यान रखेगी। राहुल ने कहा कि मुंबई में धारावी पुनर्विकास योजना में एक व्यक्ति की मदद करने के लिए पूरी राजनीतिक मशीनरी को तोड़-मरोड़ दिया गया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे का मजाक उड़ाया और पार्टी पर महाराष्ट्र के लोगों की तुलना में उद्योगपति गौतम अदाणी के हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। संवाददाता सम्मेलन के दौरान राहुल एक तिजोरी लेकर आए और इसमें से उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और अदाणी का एक पोस्टर निकाल कर कहा, जब तक ये साथ हैं तब तक ये सुरक्षित हैं। वहीं झारखंड में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की प्रति लेकर ओबीसी की रट लगा रहे हैं लेकिन जब उनकी दादी इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं तो उन्होंने मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू नहीं किया। नड्डा ने हेमंत सोरेन सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा कि जिसे संविधान की जानकारी नहीं, वह इसकी प्रति लेकर चल रहे हैं। कांग्रेस ने संविधान बदलने का प्रयास किया। अब जबकि देश की जनता ने नकार दिया तो संविधान की दुहाई दे रहे हैं। उन्होंने झामुमो, कांग्रेस व राजद पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़