DW Samachar – Header
BREAKING

मध्यप्रदेश के खंडवा में मशाल जुलूस में भड़की आग, 50 से ज्यादा लोग झुलसे; 12 की हालत बेहद गंभीर

मध्य प्रदेश के खंडवा के घंटाघर चौक पर बीते कल गुरुवार की रात मशाल जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां मशाल में तेल गिरने से आग भड़क गई। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग झुलस गए, जिसमें से 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घायलों को इलाज के … Read more

Khandwa-Mashal-Julus-Accident-3
Madhya Pradesh: Fire Breaks Out During Torch Rally in Khandwa, Over 50 Injured; 12 in Critical Condition

मध्य प्रदेश के खंडवा के घंटाघर चौक पर बीते कल गुरुवार की रात मशाल जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां मशाल में तेल गिरने से आग भड़क गई। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग झुलस गए, जिसमें से 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग भड़कने से मची अफरा तफरी

बता दें कि इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा रहा है की आग भड़कने से कैसे लोगों में भगदड़ के हालात बन गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए और मामले की जांच कर रहे हैं।

घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती

इस मामले पर खंडवा एसपी मनोज राय ने बताया कि एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम था। कार्यक्रम घंटाघर पर जब समाप्त हो रहा था, तब मशाल रखते समय कुछ मशाल गिर गई, जिसके कारण उसमें जो बुरादा और तेल था उससे आसपास की मशालें भभक गई। इस हादसे में वहां घेरा बनाकर खड़े लोग झुलस गए। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। लोगों के चेहरे और हाथ झुलसे हैं। 30 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, इनमें से 12 लोगों को भर्ती किया गया है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़