DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

LSG vs GT IPL 2023: मैच हारकर भी के एल राहुल ने रचा इतिहास लेकिन क्यों बोला कि यह हार कई दिनों तक चुभेगी

Gujarat Titans beat Lucknow Super Giants by 7 runs in a thriller
Gujarat Titans beat Lucknow Super Giants by 7 runs in a thriller
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

ज़ब एक लो स्कोरिंग मैच हो और उसमें शानदार तरिके से चेज करने वाली टीम पीछा कर रही हो तो ऐसा माना जाता है कि टीम की स्थिति ठीक है और वह बेहतर तरिके से मैच निकाल लेगी लेकिन फिर क्रिकेट के बारे में कही गई बातें कि यह अनिश्चितताओं का खेल है वह याद आता है और मैच पूरी तरह से हारी हुई टीम के पक्ष में चला जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ लखनऊ सुपरजाएंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच हुए मैच में।

लखनऊ के इकना स्टेडियम में ज़ब टॉस उछला तो वह गुजरात के पक्ष में गिरा और कप्तान हार्दिक पांड्या ने बैटिंग करने का फैसला लिया लेकिन पहले ही हार्दिक को समझ आ गई थी कि शायद बैटिंग का फैसला गलत है क्योकि गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर शुभमन गिल का विकेट गंवाना पड़ा। गिल खाता भी नहीं खोल पाए और क्रुणाल पांड्या की गेंद पर रवि बिश्नोई के हाथो कैच आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए साहा और हार्दिक पांड्या ने 68 रन की साझेदारी कर गुजरात की वापसी कराई, लेकिन 47 रन के स्कोर पर रिद्दिमान साहा को क्रुणाल पांड्या ने दीपक हुड्डा के हाथों कैच करवाया। इसके बाद अभिनव मनोहर अमित मिश्रा की गेंद पर आउट हो गए. चौथे विकेट के तौर पर नवीन उल हक ने विजय शंकर को 10 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. वहीं, कप्तान हार्दिक 20वें ओवर में 66 रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर आउट हुए। और टीम का टोटल पहुँचा 135 रन

136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ ने अच्छी शुरुआत की और केएल राहुल और काइल मेयर्स ने तेजी से रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 39 गेंद में 55 रन जोड़े। लखनऊ का पहला विकेट मेयर्स का रहा, जिन्हें राशिद खान ने 24 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। दूसरे विकेट के लिए केएल राहुल ने क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर 51 रन की साझेदारी की. लेकिन पांड्या 23 रन बनाकर नूर अहमद की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद एक छोर से लखनऊ के विकेट गिरते रहे. वहीं, दूसरी छोर पर केएल राहुल टिके रहे. लेकिन केएल 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहित शर्मा की गेंद पर जयंत यादव के हाथों कैच आउट हो गए।

मैच का हार अलग विषय था लेकिन सवाल यहाँ राहुल की बैटिंग करने में तरिके पर उठना शुरुआत हो गया। लखनऊ ने आखिरी ओवर तक मात्र 3 विकेट गंवाए थे. आखिरी ओवर में 12 रन की जरुरत थी। क्रीज़ पर कप्तान केएल राहुल अर्धशतक जड़कर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन इसी आखिरी ओवर में मोहित शर्मा ने मैच पलट दिया. उनके इस ओवर में लखनऊ ने 4 विकेट के साथ मैच भी गंवा दिया।

हार के बाद राहुल ने कहा कि

मुझे नहीं पता ये कैसे हो गया। ये सब इतनी जल्दी हुआ कि कुछ समझ नहीं आया। मैं नहीं बता सकता कि हमने कैसे और कहां जीता हुआ मैच गंवा दिया। हमने अच्छी गेंदबाजी और फील्डिंग की। 135 रन एक लो स्कोर था। हमने कंडीशंस का अच्छा इस्तेम्मल किया। हमने बल्लेबाजी में भी अच्छी शुरुआत की। ऐसे में मैं नहीं बता सकता कि क्या हुआ। आखिर में ये एक खेल है। हमने 7 मुकाबलों में से 4 में जीत हासिल की है लेकिन ये हार कुछ दिन चुभेगी। हम इस मुकाबले में आगे चल रहे थे। मैंने भी सधी हुई बल्लेबाजी की।

इस मैच को राहुल क्यों याद रखेंगे

इसका सबसे बड़ा कारण हैं राहुल का एक बेहतर रिकॉर्ड जो उन्होंने इस मैच में बनाया। गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने 61 गेंदों में 68 रन बनाए। इसी के साथ केएल राहुल T20 क्रिकेट में सबसे तेज 7 हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 61 गेंद में 68 रन बनाए जिसमें 8 चौके शामिल थे।

अगर बात ओवर आल की करें तो केएल राहुल को T20 फॉर्मेट में 7000 रन बनाने के लिए 197 पारियां खेलनी पड़ी। वहीं, विराट कोहली इस मुकाम पर 212वीं पारी में पहुंचे थे। इस सूची में टॉप पर बाबर आज़म का नाम है. उन्होंने अक्टूबर 2021 में 187 पारियों में ही 7000 रन पूरे किए थे। बाबर आज़म के बाद नाम आता है क्रिस गेल का।

अमन पाण्डेय

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News