DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Lockdown 4.0 – Delhi Citizens demands public transport to be allowed – दिल्ली में लॉक डाउन 4.0 में लोगों का ट्रांसपोर्ट खोलने की मांग…

Lockdown 4.0 - Delhi Citizens demands public transport to be allowed

दिल्ली में लॉक डाउन 4.0 में लोगों का ट्रांसपोर्ट खोलने की मांग…

Lockdown 4.0 – Delhi Citizens demands public transport to be allowed

लॉक डाउन के तीसरे चरण समाप्त होने में बस 3 दिन बाकी है। प्रधानमंत्री लगातार राज्यों के मु्यमंत्रियों के साथ बैठके भी कर रहे हैं। इन बैठकों में मुख्यमंत्रियों से लॉक डाउन के बारे में विचार और सुझाव मांगे गए थे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में आने वाले लॉक डाउन के चरण में कुछ रियायतों की मांग की है।यह मांग आज प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा जिस पर केंद्र सरकार विचार करेगी। यह सुझाव दिल्ली सरकार ने दिल्ली की जनता से मांगे थें की दिल्ली की जनता को किन क्षेत्रों में छूट मिले।

दिल्ली के मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया की 24 घटें के अंदर 5 लाख से ज्यादा सुझाव फोन,मैसेज,और ईमेल के जरिए आए हैं।इन सुझावो में लोगों ने अल्टरनेट मार्केट्स खोलने,सोशल डिस्टेंस के साथ बसें , ऑटो टैक्सी खोलने की बात कही लेकिन शर्तों के साथ एक या दो से अधिक सवारी ही हों ऑटो या टैक्सी में,मेट्रो की भी सुरुआत हो लेकिन पूरी तरह से नहीं जैसे अनेकों सुझाव दिए हैं।

आपको बता दें कि लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त होने वाला है और चौथे चरण की शुरुआत के लिए राज्यों को तैयार किया जा रहा है।आने वाले चरण में कुछ खाश रियायतें बरती जाने की संभावनाएं हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News