DW Samachar – Header
BREAKING

Kedarnath Temple Opening Date and Time 2026: महाशिवरात्रि पर तय हुई केदारनाथ के कपाट खुलने का समय, 22 अप्रैल को इस समय खुलेंगे केदार मंदिर के कपाट, जानें पूरी जानकारी

महाशिवरात्रि पर तय हुई केदारनाथ के कपाट खुलने का समय, 22 अप्रैल को इस समय खुलेंगे केदार मंदिर के कपाट, जानें पूरी जानकारी
Kedarnath Temple Opening Date and Time 2026

महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई। जानें 22 अप्रैल 2026 को कपाट खुलने का समय, डोली यात्रा, और चारधाम यात्रा की पूरी जानकारी।

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का समय तय हो चुका है। इस वर्ष 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे वैदिक मंत्रोचार और पूरे विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के महापर्व पर केदारनाथ के रावल जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कपाट खुलने की तिथि तय हो गया है।

Digital Women Trust

बता दें कि भैरवनाथ पूजा 18 अप्रैल को की जाएगी। 19 अप्रैल को चल उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ स्थित शीतकालीन गद्दीस्थलस्थल से फाटा की ओर प्रस्थान करेगी। 20 अप्रैल को गौरीकुंड में डोली रात्रि विश्राम करेगी। जिसके बाद 21 अप्रैल को चल उत्सव डोली केदारनाथ पहुंचेगी।

बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे

बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को ब्रह्म काल मुहूर्त पर 6:15 पर खोले जाएंगे। वसंत पंचमी पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई थी।

अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट

वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया पर खुलते हैं। 19 अप्रैल अक्षय तृतीय है। खोले जाएंगे। मंदिर समिति की मौजूदगी में इसका मुहूर्त बाद में तय किया जाएगा।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

Kedarnath Temple Opening Date 2026, Kedarnath Kapaat Opening Time, Char Dham Yatra 2026, Kedarnath Temple News, Badrinath Opening Date 2026

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़