DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: डीएवी पब्लिक स्कूल में यूथ इनोवेशन एक्सपो सम्पन्ननवाचार, सेवा और संवेदनशीलता का मिला अनोखा संगम

Jehanabad News: डीएवी पब्लिक स्कूल में यूथ इनोवेशन एक्सपो सम्पन्ननवाचार, सेवा और संवेदनशीलता का मिला अनोखा संगम
IMG_20251210_100142

जहानाबाद डीएवी पब्लिक स्कूल, जहानाबाद में  आयोजित यूथ इनोवेशन एक्सपो 2025, नि:शुल्क मेडिकल कैंप, कम्बल वितरण एवं ऋषि लंगर कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्रों की रचनात्मकता, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास आयुक्त डॉ. प्रीति ने रिबन काटकर किया। वैदिक स्वस्तिवाचन और केमिकल हवन के बाद उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान, गणित, आईटी, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य, संस्कृत और कला आधारित मॉडलों का अवलोकन किया। डीडीसी ने कहा कि “बच्चों की जिज्ञासा और प्रयोगशीलता ही विकास की आधारशिला है। ऐसे आयोजन छात्रों में शोध क्षमता, तर्कशीलता और समस्या-समाधान कौशल को विकसित करते हैं।”

Digital Women Trust

कम्बल वितरण और ऋषि लंगर का आयोजन

आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा, बिहार के तत्वावधान में जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया गया। इसके साथ ही आयोजित ऋषि लंगर में जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएवी बिहार ज़ोन-ए के आरओ एवं उपसभा बिहार के प्रधान श्री एस. के. झा ने की। उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा डीएवी की संवेदनशील एवं निरंतर चलने वाली परंपरा है।

इस अवसर पर एआरओ श्री आर. रॉय, उप प्रधान श्री एच. के. सिंह, डॉ. भारती नायक (प्राचार्या, डीएवी गोला रोड), श्री आर. सी. शर्मा (प्राचार्य, डीएवी बखरी), श्री मुकेश पाठक (प्राचार्य, डीएवी सीआरआरसी मेडिकल, गया) तथा समाजसेवी श्री निरंजन केशव प्रिंस उपस्थित रहे।

एक्सपो में छात्रों के नवाचार चमके

विद्यालय के प्राचार्य श्री के. के. पांडेय ने कहा कि एक्सपो का उद्देश्य ‘रटकर नहीं, करके सीखने’ की संस्कृति को बढ़ावा देना है। इससे छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और विषय की गहरी समझ विकसित होती है।

नि:शुल्क मेडिकल कैंप में मिली स्वास्थ्य सेवाएं

एक्सपो के दौरान आयोजित नि:शुल्क हेल्थ कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच की। मेडिकल टीम में डॉ. इन्दु कुमारी, डॉ. अमरजीत कुमार, डॉ. सत्येन्द्र कुमार, डॉ. संजू कुमारी, डॉ. बी. एस. कुमार, डॉ. अशुवि कुंजन अगय, डॉ. सुबोध कुमार एवं कैंप समन्वयक अमित कुमार शामिल थे।

जूरी ने की छात्रों की सराहना

मॉडलों का मूल्यांकन प्रतिष्ठित जजों की टीम द्वारा किया गया, जिसमें शामिल थे—
डॉ. प्रवीन दीपक, डॉ. स्नेहा स्वरूप (एस.एस. कॉलेज), प्रो. डॉ. रश्मि (जगजीवन कॉलेज, गया), प्रो. राजेन्द्र प्रसाद (सेवानिवृत्त प्राचार्य), डॉ. राधा कृष्ण, और एस. के. सिंह
जूरी सदस्यों ने मॉडल की मौलिकता, प्रस्तुति और उपयोगिता की सराहना की।

कार्यक्रम ने दिया सर्वांगीण विकास का संदेश

डीएवी यूथ इनोवेशन एक्सपो 2025 ने शिक्षा, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और स्वास्थ्य जागरूकता को एक साझा मंच पर प्रस्तुत कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित किया।

Jehanabad News: Youth Innovation Expo concludes at DAV Public School; a unique confluence of innovation, service and sensitivity

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़