DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: लखावार पंचायत में सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण नाराज़, समाधान के लिए जिला प्रशासन से गुहार

Jehanabad News: लखावार पंचायत में सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण नाराज़, समाधान के लिए जिला प्रशासन से गुहार
IMG_20251128_064241

जहानाबाद घोसी प्रखंड के लखावार पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 8 हुजड़ा में सड़क पर महीनों से जमा नाले का पानी ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। लंबे समय से शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस रहने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई महीनों से नाले का पानी रास्ते पर फैलकर जमा हो रहा है, जिससे आने-जाने वालों, खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में कई घरों में शादी-विवाह भी होने वाले हैं, ऐसे में जलजमाव ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

Digital Women Trust

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी जिले के कई बड़े अधिकारियों को दी गई है, साथ ही पंचायत के मुखिया से भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया द्वारा हर बार यही कहा जा रहा है कि
“हम इसमें कुछ नहीं कर सकते, मेरे पास अभी फंड नहीं है। जहां चाहें शिकायत कर लीजिए।”

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले पाँच वर्षों से पंचायत में विकास कार्य ठप पड़े हैं, और किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है।

अब निराश ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है ताकि सड़क पर जमा गंदे पानी की निकासी हो सके और आने वाले दिनों में होने वाले कार्यक्रमों सहित बच्चों व ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Jehanabad News: Villagers upset over waterlogging on the road in Lakhawar Panchayat, appeal to the district administration for a solution

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़