DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: आंबेडकर चौक पर बाबा साहब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

Jehanabad News: आंबेडकर चौक पर बाबा साहब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
IMG_20251206_170022

जहानाबाद संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर आंबेडकर चौक, जहानाबाद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। माल्यार्पण के पश्चात दो मिनट का मौन रखकर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा, “डॉ. आंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उनके विचार आज भी हमारे समाज को सही दिशा देने का काम करते हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समानता और सौहार्द को मजबूत करना चाहिए।”

Digital Women Trust

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को लेकर भी संदेश दिया गया। स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिन्हें शिक्षकों और अधिकारियों द्वारा डॉ. आंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जहानाबाद के डीडीसी अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव, एससी-एसटी संघ के सदस्य अरविंद चौधरी एवं रामजीवन पासवान विशेष रूप से मौजूद रहे। यह कार्यक्रम इन्हीं के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने तथा सामाजिक समानता और न्याय के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।

Jehanabad News: Tribute programme organised on the death anniversary of Baba Saheb at Ambedkar Chowk

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़