DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: गश्ती पुलिस वाहन की टक्कर से बच्चा घायल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Jehanabad News: गश्ती पुलिस वाहन की टक्कर से बच्चा घायल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
IMG_20251207_092306

जहानाबाद जिले के ग्राम धनगावां के पास एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है, जिसमें गश्ती पर निकली एक पुलिस वाहन की टक्कर से करीब 8–10 साल का बच्चा घायल हो गया। पीड़ित बच्चे की पहचान रिशु कुमार के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस वाहन पर रुकने और घायल बच्चे को अस्पताल नहीं पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया है।

घायल बच्चे की मां ने बताया कि वह धान काटकर घर लौटने के बाद दुकान से कुछ सामान खरीदने गई थीं। उसी दौरान उनका बेटा रिशु भी पीछे-पीछे दुकान की ओर आ रहा था। तभी अचानक एक पुलिस की गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी और वाहन मौके से फरार हो गया। उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन पुलिस वाहन नहीं रुका।

Digital Women Trust

परिजनों का कहना है कि बच्चे को गिरा देखकर भी पुलिस कर्मियों ने मदद करना जरूरी नहीं समझा, जो मानवता को शर्मसार करने वाला है। इसके बाद परिजन ही घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार एहतियात के तौर पर बच्चे का एक्स-रे कराया जा रहा है और फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस पुलिस पर आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, अगर वही इस तरह की लापरवाही करे, तो यह बेहद चिंताजनक है। लोग मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस घटना पर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।  लेकिन पूरे मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

वहीं परिजन एवं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और घायल बच्चे के इलाज की पूरी व्यवस्था तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Jehanabad News: Child injured after being hit by a patrol police vehicle, family alleges negligence

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़