DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पुण्यतिथि पर शहीद अधिवक्ता स्वर्गीय दीनदयाल बाबू को दी गई श्रद्धांजलि

Jehanabad News: पुण्यतिथि पर शहीद अधिवक्ता स्वर्गीय दीनदयाल बाबू को दी गई श्रद्धांजलि
IMG_20251224_194428

जहानाबाद शहीद अधिवक्ता सह अपर लोक अभियोजक स्वर्गीय दीनदयाल बाबू की पुण्यतिथि के अवसर पर  स्थानीय

व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक संघ के सभागार में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार, अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय राजेश पांडे, बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व निबंधक, पटना उच्च न्यायालय अशोक कुमार एवं अधिवक्ता अजय कुमार ने पुष्प अर्पित कर शहीद अधिवक्ता को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व लोक अभियोजक सह वरीय अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय दीनदयाल बाबू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे न केवल एक कुशल एवं निर्भीक अधिवक्ता थे, बल्कि एक नेकदिल और संवेदनशील इंसान भी थे। वे सदैव पीड़ितों, शोषितों और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहते थे। वक्ताओं ने कहा कि 24 दिसंबर 2007 को व्यवहार न्यायालय, जहानाबाद में कार्य समाप्त कर अपने पैतृक आवास लौटने के दौरान अपराधियों ने सुनियोजित ढंग से उनकी गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। वकालत और समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में लोक अभियोजक शारदानंद कुमार, सुधीर कुमार, अधिवक्ता श्यामदेव यादव, जिला विधिक संघ के सचिव अवधेश कुमार, विशेष लोक अभियोजक राकेश कुमार, अपर लोक अभियोजक बिंदु भूषण प्रसाद, विजय कुमार मिश्र, अधिवक्ता विनोद कुमार, विमलेश कुमार, सुजीत कुमार, स्वर्गीय दीनदयाल बाबू के पुत्र झूलन यादव, प्रोफेसर डॉ. कामाख्या नारायण यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष छोटे यादव, विधायक सूबेदार दास, पूर्व विधायक सुदय यादव, पूर्व एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव, पुलिस निरीक्षक कृष्ण मुरारी सिंह, समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद, सोनू राय, पैक्स अध्यक्ष ललन यादव, लखेन्द्र यादव, लाल खान, रजी अहमद, नाजनीन परवीन, सतीश यादव, बुच्चू शर्मा सहित सैकड़ों अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग शामिल रहे। बताया गया कि स्वर्गीय दीनदयाल बाबू के पुत्र प्रोफेसर डॉ. कामाख्या नारायण यादव द्वारा पिछले 18 वर्षों से लगातार इस पुण्यतिथि समारोह का आयोजन कर अपने पिता को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सक डॉ. अनवर हुसैन द्वारा उपस्थित लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। समारोह के अंत में सभी ने शहीद अधिवक्ता के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Tribute paid to martyr advocate late Deendayal Babu on his death anniversary

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़