DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: रेलवे स्टेशन पर ठगों का आतंक, जीआरपी अधिकारी बनकर बुजुर्ग यात्री का सामान लेकर फरार।

Jehanabad News: रेलवे स्टेशन पर ठगों का आतंक, जीआरपी अधिकारी बनकर बुजुर्ग यात्री का सामान लेकर फरार।
IMG_20260311_180301

जहानाबाद शहर के रेलवे स्टेशन पर इन दिनों चोर-उचक्कों और ठगों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से स्टेशन परिसर में चोरी और ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे यात्रियों में दहशत का माहौल है। पहले जहां उचक्के यात्रियों के मोबाइल और पर्स चोरी करते थे, वहीं अब वे नए-नए तरीके अपनाकर यात्रियों को ठगने लगे हैं। इसी क्रम में बुधवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब ठगों ने खुद को जीआरपी अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग यात्री को झांसे में ले लिया और उनका सामान लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग यात्री अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान स्टेशन परिसर में कुछ लोगों ने खुद को जीआरपी का अधिकारी बताते हुए उन्हें रोक लिया और जांच के नाम पर उनका सामान अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद मौका पाकर ठग सामान लेकर फरार हो गए।
इससे एक दिन पहले मंगलवार को भी एक मजदूर, जो तमिलनाडु से मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था, उसका सामान भी उचक्कों द्वारा लेकर फरार होने की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से यात्रियों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।
घटना के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध की तस्वीर विभागीय स्तर पर विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर साझा कर दी गई है, ताकि जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी हो सके।
अधिकारियों का कहना है कि अभी संदिग्ध की तस्वीर सार्वजनिक नहीं की गई है, क्योंकि ऐसा करने से आरोपी सतर्क हो सकता है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ पूरी होने पर उसकी तस्वीर और जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन भी सतर्क हो गया है और स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही जा रही है। यात्रियों ने भी मांग की है कि स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Jehanabad News: Terror of thugs at the railway station, posing as GRP officers, flees with the luggage of an elderly passenger.

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़