शनि, अप्रैल 4, 2026

Jehanabad News: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत: परिजनों को मिली दो बार धमकी भरी पर्ची, घर पर लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे

जहानाबाद पटना में चर्चित नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा की जा रही है। इसी बीच छात्रा के परिजनों को लगातार धमकियां मिलने से परिवार में दहशत का माहौल है। परिजनों के अनुसार 14 फरवरी को दिन के समय घर के परिसर में पहली बार एक धमकी भरी पर्ची फेंकी गई थी। इसके बाद 17 फरवरी को दूसरी बार फिर अज्ञात लोगों ने घर पर पर्ची फेंकी। पर्ची में स्पष्ट रूप से मामले को आगे नहीं बढ़ाने की चेतावनी दी गई है। उसमें लिखा था— “ना मानोगे बेटी गई, बेटा भी मर जाएगा।”
लगातार मिल रही धमकियों से परिवार के सदस्य भयभीत हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है और दोषियों की शीघ्र पहचान कर कार्रवाई करने की अपील की है। सुरक्षा के मद्देनजर परिजनों ने घर के मुख्य द्वार, आंगन और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। कैमरों के माध्यम से घर के आसपास होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा सके। स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि नीट छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला पहले से ही सुर्खियों में है। अब धमकी भरी पर्चियों की घटना ने मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। जांच एजेंसियों की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Jehanabad News: Suspicious death of NEET student: Relatives get twice threatened full slip, CCTV cameras being installed at house

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News