DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: आय प्रमाण पत्र के आवेदन में अजीबोगरीब नाम: आवेदक का नाम ‘सैमसंग’, पिता ‘आईफोन’, माता ‘स्मार्टफोन’

Jehanabad News: आय प्रमाण पत्र के आवेदन में अजीबोगरीब नाम: आवेदक का नाम 'सैमसंग', पिता 'आईफोन', माता 'स्मार्टफोन'
IMG_20250730_100809

जहानाबाद पटना जिले के मसौढ़ी में कुत्ते के नाम आवासीय प्रमाण पत्र बनाने की घटना के बाद अब जहानाबाद में भी एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मोदनगंज अंचल कार्यालय में आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन किए गए एक आवेदन में आवेदक का नाम “सैमसंग”, पिता का नाम “आईफोन” और माता का नाम “स्मार्टफोन” दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं, पते के कॉलम में आवेदक ने अपना घर “गड्ढा” बताया है।

जब यह आवेदन अंचल कार्यालय के कर्मियों के पास पहुंचा, तो वे हैरान रह गए। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अंचलाधिकारी मोहम्मद आसिफ हुसैन को दी। सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे शरारतपूर्ण कृत्य करार दिया और ऐसे व्यक्ति की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

Digital Women Trust

साइबर थाना में दी गई शिकायत, जांच शुरू

सीओ ने बताया कि यह सरकारी व्यवस्था के साथ मजाक करने वाला कृत्य है, जिससे कर्मियों के कार्य में बाधा उत्पन्न होती है। इसको लेकर मोदनगंज अंचल की ओर से साइबर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दे दिया गया है। पुलिस तकनीकी माध्यम से यह पता लगाने में जुटी है कि यह ऑनलाइन आवेदन कहां से और किस डिवाइस से भरा गया था।

सीओ का बयान:

“आवेदन की जांच के बाद साफ हो गया है कि यह जानबूझकर किया गया मजाक है। ऐसे मामलों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह सरकारी व्यवस्था को नीचा दिखाने और कर्मचारियों को असहज करने का प्रयास है। दोषी की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

फॉर्म भरने की सुविधा बनी परेशानी का कारण

अंचलाधिकारी ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा लोगों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा इस उद्देश्य से दी जाती है कि वे बिना किसी परेशानी के अपने दस्तावेज बनवा सकें। लेकिन कुछ लोग इस सुविधा का दुरुपयोग कर रहे हैं और मजाकिया नामों से आवेदन कर व्यवस्था की खिल्ली उड़ा रहे हैं।

Jehanabad News: Strange names in income certificate application: applicant’s name is ‘Samsung’, father ‘iPhone’, mother ‘Smartphone’

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़