DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जनता दरबार में एसपी कोटा किरण कुमार ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Jehanabad News: जनता दरबार में एसपी कोटा किरण कुमार ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
InShot_20260701_174311840

जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। जनता दरबार में कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास कायम करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे अपने नजदीकी थाना को तत्काल सूचना दें। यदि किसी मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती है अथवा लोग अपनी बात सीधे पुलिस अधीक्षक तक पहुंचाना चाहते हैं, तो वे निर्धारित समय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आकर अपनी समस्याएं रख सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनता की हर समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और उसके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। एसपी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक सुलभ मंच उपलब्ध कराना है, ताकि पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। जनता दरबार के दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित शाखाओं के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Jehanabad News: SP Kota Kiran Kumar heard 24 complaints at the public grievance hearing and issued instructions for their immediate resolution.

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़