DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बिहार फोटोग्राफी एसोसिएशन के तत्वावधान में सोनी वर्कशॉप का आयोजन, फोटो फेयर 2025 का पोस्टर लॉन्च

Jehanabad News: बिहार फोटोग्राफी एसोसिएशन के तत्वावधान में सोनी वर्कशॉप का आयोजन, फोटो फेयर 2025 का पोस्टर लॉन्च
IMG_20250821_121307

जहानाबाद बिहार फोटोग्राफी एसोसिएशन, जिला जहानाबाद के तत्वावधान में जिले के एक निजी मैरिज हॉल में सोनी वर्कशॉप का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में जिले के फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफर शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार फोटोग्राफी एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश, महासचिव गणेश कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ बाबा, सोनी मैटर मनीष अग्रवाल, सोनी बिहार-झारखंड के टेक्निकल हेड अमित कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी शिल्पी कुमारी एवं श्वेता जी रहीं।

वर्कशॉप में आधुनिक तकनीकी फोटोग्राफी पर विस्तृत जानकारी दी गई, जिसे उपस्थित फोटोग्राफरों ने बड़ी रुचि से ग्रहण किया। साथ ही, प्रसिद्ध कलाकार श्वेता पांडेय के साथ मॉडल शूट भी कराया गया, जिसमें फोटोग्राफरों ने लाइव प्रैक्टिकल अनुभव हासिल किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिकारी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किया गया, जबकि सहयोग में जिला अध्यक्ष विकास कुमार, जिला सचिव पप्पू कुमार, उपाध्यक्ष विकास कुमार, कोषाध्यक्ष मोनू कुमार, मीडिया प्रभारी अनुज कुमार एवं कोर कमेटी सदस्य योगेंद्र, प्रदीप, धीरज, सागर, श्याम सुंदर, राहुल सहित कई फोटोग्राफरों का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर फोटो फेयर 2025 का पोस्टर भी लॉन्च किया गया। यह आयोजन आगामी 13, 14 और 15 अक्टूबर 2025 को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित होगा। इसमें देशभर के फोटोग्राफरों और वीडियोग्राफरों को आमंत्रित किया गया है।

जिला सचिव पप्पू कुमार ने सभी फोटोग्राफरों से अपील की कि वे इस मेले में शामिल होकर नए अनुभव और तकनीकी ज्ञान प्राप्त करें, क्योंकि “एक ही छत के नीचे पूरे वेडिंग इंडस्ट्री का महाकुंभ” आयोजित होने वाला है।

Jehanabad News: Sony Workshop organized under the aegis of Bihar Photography Association, poster of Photo Fair 2025 launched

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़