DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: एसबीआई बैंक द्वारा जहानाबाद में नोट एक्सचेंज मेले का आयोजन, ग्राहकों ने सराहा पहल

Jehanabad News: एसबीआई बैंक द्वारा जहानाबाद में नोट एक्सचेंज मेले का आयोजन, ग्राहकों ने सराहा पहल

जहानाबाद  दीपावली से पूर्व भारतीय स्टेट बैंक, जहानाबाद मुख्य शाखा द्वारा शहर के मुख्य बाजार (अरवल मोड़ के पास) नोट एक्सचेंज मेले का आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में ग्राहकों ने पुराने, फटे और गंदे नोटों को नए नोटों से बदलने की सुविधा का लाभ उठाया।

बैंक की इस पहल से ग्राहकों में उत्साह देखा गया, और मेले के स्टॉल पर लंबी कतारें लगी रहीं। मौके पर मौजूद ग्राहकों मुकेश कुमार और कुमार राजेश ने बताया कि, “यह कदम बैंक की ओर से अत्यंत सराहनीय है। पुराने और फटे नोटों के कारण अक्सर दिक्कत होती थी, कई बार दुकानदारों से बहस की नौबत आ जाती थी, लेकिन अब यह समस्या खत्म हो जाएगी।”

Digital Women Trust

इस अवसर पर शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री मनोज कुमार सहित अन्य बैंक कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रबंधक ने बताया कि, “बैंक भविष्य में ऐसे और कैंप शहर के विभिन्न इलाकों में आयोजित करेगी, ताकि लोग आसानी से अपने पुराने नोटों को बदल सकें।”

बताया गया कि इस मेले में लगभग 200 लोगों ने भाग लिया और सुविधा का लाभ उठाया। दीपावली से पूर्व इस पहल को ग्राहकों ने “सकारात्मक और जनहितकारी कदम” बताते हुए भारतीय स्टेट बैंक की जमकर सराहना की।

Jehanabad News: SBI Bank organized a note exchange fair in Jehanabad, customers appreciated the initiative.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़