DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: मगही के सम्मान में समाजवादी लोक परिषद मैदान में” — मगध की अस्मिता को दिया चुनावी मुद्दा

Jehanabad News: मगही के सम्मान में समाजवादी लोक परिषद मैदान में” — मगध की अस्मिता को दिया चुनावी मुद्दा
IMG_20251026_140050

जहानाबाद बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज़ हो चुकी है। इसी क्रम में समाजवादी लोक परिषद ने जहानाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने संकल्प-पत्र (घोषणा पत्र) की घोषणा की।
पार्टी ने स्पष्ट कहा कि उसका मुख्य उद्देश्य मगही भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाना और मगध क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए संघर्ष करना है।

पार्टी प्रतिनिधियों ने बताया कि समाजवादी लोक परिषद इस चुनाव में बिहार की कुल चार विधानसभा सीटों से मैदान में उतरेगी, जिनमें जहानाबाद और गया जिले की सीटें प्रमुख हैं।

Digital Women Trust

नेताओं ने कहा, “हम मगध की धरती और मगही बोलने वाले लोगों के स्वाभिमान की बात करते हैं। अफसोस की बात है कि आज तक कोई भी पार्टी मगध क्षेत्र में मगही भाषा में प्रचार नहीं करती। सभी भोजपुरी या हिंदी में प्रचार करते हैं, जबकि मगही इस धरती की आत्मा है।”

उन्होंने आगे कहा कि जहानाबाद क्षेत्र में अभी भी कई विकास कार्य अधूरे हैं। अगर उनकी पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिला तो वे इन योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करेंगे और जहानाबाद को विकास का मॉडल जिला बनाएंगे।

समाजवादी लोक परिषद का संकल्प-पत्र (मुख्य बिंदु):

  1. मगही भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने और मगही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने का संकल्प।
  2. महिला सशक्तिकरण — समान मजदूरी, सुरक्षित कार्यस्थल और स्वस्थ माहौल की गारंटी।
  3. माइक्रोफाइनेंस एजेंटों की मनमानी पर रोक, ताकि महिलाओं पर होने वाले मानसिक और सामाजिक शोषण से बचाव हो सके।
  4. आंगनबाड़ी, आशा, ममता, रसोइया, जीविका दीदी जैसे संविदाकर्मियों का नियमितीकरण।
  5. शिक्षा व्यवस्था में सुधार, शिक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर प्रोन्नति और नियोजन की पारदर्शी प्रक्रिया।
  6. पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करना।
  7. निजी और अनुदानित शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को सरकारी सम्मान और भागीदारी देना।
  8. स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर सृजित करना।
  9. मगध क्षेत्र को रेलवे से जोड़ने की दिशा में ठोस पहल।
  10. कुटीर, लघु और बड़े उद्योगों की स्थापना तथा बंद पड़े कारखानों को पुनः संचालित करना।
  11. बेरोजगार युवाओं को सरकारी कार्यों में प्राथमिकता के साथ अस्थायी नियुक्ति।
  12. किसानों के लिए सिंचाई और जल संरक्षण की व्यवस्था।
  13. ग्रामीण चिकित्सकों को सरकारी मान्यता प्रदान करना।
  14. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना में पारदर्शिता लाना।
  15. फुटकर विक्रेताओं और छोटे वाहन चालकों के लिए सुरक्षित व्यवस्था।
  16. सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ पानी और शौचालय की व्यवस्था।
  17. कलाकारों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों, दिव्यांगों और विधवाओं के लिए मासिक भत्ता योजना।

पार्टी ने कहा कि यह घोषणा-पत्र पूरी समझदारी और जनहित के विचार से तैयार किया गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के समापन पर नेताओं ने कहा —अब समय आ गया है कि मगध बोले अपनी भाषा में और चुने अपनी सोच की सरकार।
जय मगध, जय मगही।”

Jehanabad News: Samajwadi Lok Parishad in the field to honor Magahi – Magadha’s identity made an election issue

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़