DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: प्रमोद यादव का हमला — “एनडीए और महागठबंधन दोनों ने किया जनता को निराश”

Jehanabad News: प्रमोद यादव का हमला — “एनडीए और महागठबंधन दोनों ने किया जनता को निराश
IMG_20251025_133004

जहानाबाद बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जहानाबाद सीट पर सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के उम्मीदवार प्रमोद यादव ने  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए और महागठबंधन—दोनों पर तीखा प्रहार किया।

प्रमोद यादव ने कहा कि “एनडीए प्रत्याशी सांसद रहते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कोई ठोस कार्य नहीं कर सके, यह बात अब जनता भली-भांति जान चुकी है।”
उन्होंने महागठबंधन के मौजूदा विधायक पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “जनता को ठगने का काम किया गया है। अब लोग इनसे पूरी तरह तंग आ चुके हैं।”

Digital Women Trust

RLJP प्रत्याशी ने दावा किया कि उन्हें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, “हम लगातार क्षेत्र में घूम रहे हैं, लोग खुलकर हमारा समर्थन कर रहे हैं। इस बार जहानाबाद की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। ना एनडीए के शासन में विकास हुआ, ना महागठबंधन के दौर में कोई सुधार दिखा। अब जनता बदलाव चाहती है।”

प्रमोद यादव ने कहा कि अगर जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया, तो वह जहानाबाद का चेहरा बदल देंगे। उन्होंने कहा, “जीतने के बाद सबसे पहले राजा बाजार से अंदर पास तक की सड़क को पूरा कराऊंगा और जहानाबाद में विकास कार्यों को गति दूंगा।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस बार का चुनाव जनता बनाम व्यवस्था का है, और जनता विकास की राजनीति को चुनने का मन बना चुकी है।

Jehanabad News: Pramod Yadav’s attack – “Both the NDA and the Grand Alliance have disappointed the public”

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़