DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पति गया सैलून, पत्नी बच्चों संग फरार! कैश और जेवर लेकर हुई गायब

Jehanabad News: पति गया सैलून, पत्नी बच्चों संग फरार! कैश और जेवर लेकर हुई गायब
IMG_20251025_153757


जहानाबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के फिदा हुसैन रोड में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सैलून संचालक की पत्नी घर से कैश, गहने और बच्चों सहित फरार हो गई। पीड़ित पति ने जहानाबाद पुलिस अधीक्षक (SP) विनीत कुमार से मामले की शिकायत करते हुए पत्नी और गहने-पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

पीड़ित शमशेर आलम, जो फिदा हुसैन रोड में सैलून की दुकान चलाते हैं, ने बताया कि रोजाना की तरह 1 अक्टूबर की सुबह दुकान पर गए थे। दोपहर में जब वे घर लौटे तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ था और पत्नी अफसाना परवीन घर पर नहीं थी।

Digital Women Trust

फोन बंद, बक्शा टूटा मिला

शमशेर आलम के अनुसार, जब उन्होंने पत्नी को फोन लगाया तो उसका मोबाइल बंद मिला। घर की तलाशी लेने पर एक बक्शे की कुंडी टूटी मिली। जांच में पता चला कि बक्शे में रखे करीब 50 से 55 हजार रुपए नकद और करीब 5 लाख रुपए के जेवरात गायब थे। उन्होंने बताया कि हाल ही में जमीन बेचने के बाद वही पैसा घर में रखा गया था।

चारों बच्चों को भी ले गई साथ

काफी खोजबीन के बाद शमशेर आलम को पता चला कि पत्नी अपने चारों बच्चों के साथ मायके चली गई है। उनका कहना है कि पत्नी न तो लौटने को तैयार है और न ही गहने-पैसे वापस करने को।

छोटे भाई पर शक

शमशेर आलम ने इस मामले में अपने छोटे भाई पर संलिप्तता का शक जताया है। उन्होंने कहा कि पत्नी से कभी कोई विवाद नहीं हुआ, इसलिए समझ नहीं आ रहा कि अचानक यह सब कैसे हो गया।

पीड़ित ने SP कार्यालय में लिखित आवेदन देकर प्रशासन से कार्रवाई और पत्नी समेत गहने-पैसे वापस लाने की मांग की है।

Jehanabad News: Husband went to the salon, wife absconded with children, disappeared with cash and jewelry.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़