DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते मखदुमपुर के सरकारी अमीन गिरफ्तार

Jehanabad News: निगरानी की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार, मखदुमपुर अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप
InShot_20260708_131744409

जहानाबाद। जिले के मखदुमपुर अंचल कार्यालय में बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (पटना) (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अमीन को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अंचल कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। गिरफ्तार अमीन की पहचान अनिल कुमार सिंह के रूप में हुई है। निगरानी टीम ने कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक राम चौधरी ने किया। जानकारी के अनुसार, गया जिले के बेलागंज निवासी विमलेश कुमार उर्फ राखी वर्मा ने अपनी 26 डिसमिल जमीन की नापी के लिए 5 फरवरी को ऑनलाइन आवेदन किया था।

आरोप है कि आवेदन के बावजूद लंबे समय तक नापी का कार्य नहीं किया गया। बाद में अमीन ने जमीन की नापी कराने के बदले 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। बार-बार पैसे की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से संपर्क किया। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई गई।

Digital Women Trust

बुधवार को मखदुमपुर अंचल कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय राशि अमीन को सौंपी, पहले से घात लगाए बैठी निगरानी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पटना ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ के बाद भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगरानी विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी भी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी शिकायत तुरंत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से करें। शिकायत सही पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jehanabad News: Major Vigilance crackdown, Amin arrested while accepting a ₹5,000 bribe; stir at the Makhdumpur Circle Office.

Abhishek Kumar
Author: Abhishek Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़