DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: चोरी की बड़ी वारदात, करीब 2.5 लाख के गहने और 20 हजार नगद की चोरी

Jehanabad News: चोरी की बड़ी वारदात, करीब 2.5 लाख के गहने और 20 हजार नगद की चोरी
IMG_20250903_100528

जहानाबाद। शहर के कृष्णा पूरी कॉलोनी, केन्दुआ में देर रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने नई तरकीब अपनाते हुए घर के बाहर से गेट को कपड़े/रस्सी से बांध दिया और एसी वाले खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया।

सुबह जब घर के लोग जागे तो देखा कि मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था और घर के अंदर के कमरे में सामान बिखरा पड़ा है। परिजनों के अनुसार चोरों ने घर से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के गहने और 20 हजार रुपये नगद चोरी कर लिया। इस दौरान घर के लोग बेहद सहम गए और पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

Digital Women Trust

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घर के लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि यह मामला जांच का विषय है और चोरी में शामिल लोगों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

घर के मालिक सरयू प्रसाद शर्मा ने बताया कि चोरों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ है कि वे पूरी तैयारी के साथ आए थे। फिलहाल पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Jehanabad News: Major theft incident, jewelry worth about 2.5 lakhs and 20 thousand cash stolen

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़