DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: दिनदहाड़े टेम्पो में महिला से जेवरात और नगदी की चोरी, चालक और उच्चके की साठगांठ से रची गई साजिश

Jehanabad News: दिनदहाड़े टेम्पो में महिला से जेवरात और नगदी की चोरी, चालक और उच्चके की साठगांठ से रची गई साजिश
IMG_20250807_124505

जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के शहरी इलाके में अपराधियों ने पुलिस की सतर्कता को धता बताते हुए दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना में टेम्पो चालक और उच्चके की साजिश के तहत एक महिला के बैग से लाखों के जेवरात और नगदी उड़ा लिए गए।

घटना का विवरण
मिली जानकारी के अनुसार, सिकरिया थाना क्षेत्र के विसटौल गांव निवासी एक महिला अपने पिता के साथ शकूराबाद थाना क्षेत्र के मुरहारा गांव जाने के लिए जहानाबाद बस स्टैंड पर खड़ी थी। इस दौरान एक टेम्पो चालक ने दोनों को अपने वाहन में बैठाया और महिला का टाली बैग पीछे रखने को कहा। आगे चलकर टेम्पो चालक ने रास्ते से तीन अन्य युवकों को भी बैठा लिया।

Digital Women Trust

जैसे ही टेम्पो अरवल मोड़ पहुंचा और महिला टेम्पो से उतरी, उसने बैग चेक किया तो देखा कि बैग ब्लेड से काटा गया है और उसमें रखे जेवरात तथा नगदी गायब हैं। पीड़िता ने तुरंत अपने पिता के साथ शोर मचाया, लेकिन तब तक टेम्पो चालक वाहन समेत फरार हो चुका था।

पुलिस कर रही जांच
सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात टेम्पो चालक व अन्य तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टेम्पो की पहचान और अपराधियों की गिरफ्तारी की जा सके।

लगातार घटनाएं, लाचार पुलिस
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं अब आम हो चुकी हैं। कभी बंद घरों को निशाना बनाया जा रहा है, तो कभी दिनदहाड़े महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है। इस बार तो अपराधियों ने सफर के दौरान ही वारदात को अंजाम देकर पुलिस को सीधी चुनौती दी है।

लोगों ने सवाल उठाया है कि जब पुलिस की गश्ती और निगरानी के बावजूद ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो आम जनता खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करे? बार-बार की वारदातों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया है।

प्रशासन से मांगा जवाब
फिलहाल इस घटना पर पुलिस या किसी भी अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए और टेम्पो चालकों की विस्तृत जांच की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

Jehanabad News: Jewellery and cash stolen from a woman in a tempo in broad daylight, conspiracy hatched in connivance with the driver and the thief

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़