DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: हर घर दस्तक दे रहे जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस, जनता को बता रहे सरकार की योजनाएँ

Jehanabad News: हर घर दस्तक दे रहे जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस, जनता को बता रहे सरकार की योजनाएँ
IMG_20250902_191439

जहानाबाद। जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में लगातार गांव-गांव जाकर आम जनता से संवाद कर रहे हैं। वे घर-घर पहुंचकर राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। प्रिंस का कहना है कि सरकार की नीतियों और प्रयासों से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है और आने वाले समय में और अधिक योजनाएं लोगों तक पहुंचाई जाएंगी।

लोगों को बता रहे योजनाओं की जानकारी
अपने दौरे के दौरान उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी की गई है, जिससे वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगों को आर्थिक सहारा मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का बड़ा कदम ग्रामीण और शहरी गरीब परिवारों के लिए राहतकारी साबित होगा।

Digital Women Trust

उन्होंने यह भी कहा कि हर पंचायत में विवाह भवन का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध हो सके। युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस सिर्फ 100 रुपये कर दी गई है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने का अधिक अवसर मिलेगा।

महिला स्वरोजगार योजना पर जोर
प्रिंस ने विशेष रूप से महिला स्वरोजगार योजना की चर्चा की। इसके तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को स्वरोजगार हेतु 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने महिलाओं से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की और कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और परिवार की आय में वृद्धि होगी।

2025 चुनाव को लेकर जताया विश्वास
निरंजन केशव प्रिंस ने कहा कि वे हर परिवार तक जाकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी पहुँचा रहे हैं। जनता में एनडीए सरकार के प्रति उत्साह और समर्थन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि 2025 में बिहार में एनडीए की सरकार 225 सीटों के साथ फिर बनेगी, और मगध एवं शाहाबाद क्षेत्र की सभी सीटों पर एनडीए विजय हासिल करेगा।

अभियान से बढ़ रहा जनसमर्थन
जदयू नेता का यह अभियान न केवल सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रहे है, बल्कि लोगों को उनके अधिकारों और योजनाओं से जोड़ते हुए सामाजिक-आर्थिक विकास की दिशा में एक ठोस पहल साबित हो रहा है।

Jehanabad News: JDU leader Niranjan Keshav Prince is knocking on every door, telling the people about the government’s schemes

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़