DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जहानाबाद विधानसभा में जन स्वराज की एंट्री से विपक्ष की मुश्किलें बढ़ीं — अभिराम शर्मा बने चुनावी समीकरण के केंद्र

Jehanabad News: जहानाबाद विधानसभा में जन स्वराज की एंट्री से विपक्ष की मुश्किलें बढ़ीं — अभिराम शर्मा बने चुनावी समीकरण के केंद्र
IMG_20251101_102227

जहानाबाद बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र जहानाबाद सीट पर राजनीतिक माहौल और समीकरण तेजी से बदलते दिखाई दे रहे हैं। इस बार जन स्वराज पार्टी के मैदान में उतरने से मुकाबला और अधिक दिलचस्प हो गया है। पार्टी ने अभिराम शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जिसके बाद एनडीए के लिए यह सीट और कठिन होती दिख रही है।

अभिराम शर्मा भूमिहार समाज से आते हैं और स्थानीय स्तर पर अच्छी पकड़ रखने वाले नेता माने जाते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके मैदान में उतरने से भूमिहार वोटों में बिखराव तय है — यह वही वोट बैंक है जिसे परंपरागत तौर पर एनडीए का मजबूत आधार माना जाता था।

Digital Women Trust

वहीं एनडीए ने इस सीट से पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि राजद ने राहुल शर्मा पर भरोसा जताया है। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार चुन्नू शर्मा भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय से चतुष्कोणीय होता जा रहा है।

बीते दो दिनों से जहानाबाद में बारिश का मौसम बना हुआ है। हल्की-हल्की रिमझिम बारिश के बावजूद जन स्वराज प्रत्याशी अभिराम शर्मा ने अपना जनसंपर्क अभियान रोकने से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि “मैं जनता के बीच जाकर ही ऊर्जा पाता हूँ। यह बारिश, मौसम, तूफान मुझे रोक नहीं सकता। जनता का प्यार मेरा हौसला है।”

कई गांवों में वे लगातार लोगों से मिलते रहे और ग्रामीणों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अब देखना दिलचस्प होगा कि जन स्वराज की यह सक्रियता और अभिराम शर्मा का जनसंपर्क अभियान जहानाबाद के वोटरों के मूड पर कितना असर डालता है। क्या जन स्वराज एनडीए के परंपरागत वोट बैंक में सेंध लगाने में सफल होगी या एनडीए और राजद अपने समीकरण संतुलित कर पाएंगे — यह आने वाला समय तय करेगा।

Jehanabad News: Jan Swaraj’s entry into the Jehanabad Assembly has increased the opposition’s difficulties—Abhiram Sharma has become the center of the electoral equation.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़