DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: दारोगा ने की आत्महत्या, घरेलू तनाव और कर्ज बताया जा रहा कारण

वाणावर थाने में तैनात परमेश्वर पासवान ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

जहानाबाद जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। वाणावर पर्यटक थाने में तैनात दारोगा परमेश्वर पासवान ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके और पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है।

मृतक दारोगा की पहचान सुपौल जिले के रहने वाले परमेश्वर पासवान के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से घरेलू तनाव और भारी कर्ज के दबाव से परेशान चल रहे थे।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संजीव कुमार ने जानकारी दी कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद और आर्थिक तंगी की बातें सामने आई हैं। हालांकि, पुलिस टीम मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के असल कारणों का पता लगाया जा सके।

बताया जा रहा है कि परमेश्वर पासवान ने अपने कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दी। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि तकनीकी पहलुओं से भी जांच को मजबूत किया जा सके।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों और सहयोगियों में गहरा शोक व्याप्त है।

फिलहाल पुलिस विभाग आंतरिक जांच कर रहा है और परमेश्वर पासवान के परिजनों से भी संपर्क साधा जा रहा है ताकि घटनास्थल से जुड़ी और विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सके।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News