गुरु, अप्रैल 16, 2026

Jehanabad News: महर्षि विद्या पीठ में ग्रीन डे सेलिब्रेशन, बच्चों ने लगाया पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जहानाबाद। स्थानीय उत्तरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में जिला सृजन दिवस की पूर्व संध्या पर ग्रीन डे यानी हरित दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर पूरे विद्यालय परिसर में हरियाली की छटा बिखरी रही। छोटे-छोटे नन्हे-मुन्ने बच्चे हरे रंग की वेशभूषा में सजे-धजे नजर आए, जिससे विद्यालय का वातावरण एक उत्सव जैसा प्रतीत हो रहा था।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रार्थना सभा से हुई। इसके उपरांत बच्चों ने हरे रंग की महत्ता को उजागर करते हुए विभिन्न चित्र बनाए और उनमें रंग भरकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। बच्चों ने आम जीवन में दिखने वाली हरी वस्तुओं की पहचान कर उनकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें नन्हे हाथों ने बड़े संकल्प के साथ पेड़ लगाए। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक साकेत रौशन ने कहा कि, “ग्रीन डे जैसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा होती है और उन्हें प्रकृति के महत्व को समझने का अवसर मिलता है।”

विद्यालय प्राचार्या सोनाली शर्मा ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “प्रकृति से प्रेम और उसे बचाने की जिम्मेदारी का भाव बचपन से ही विकसित किया जाना चाहिए। यह कार्यक्रम उसी दिशा में हमारा एक छोटा कदम है।”

इस अवसर पर शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, प्रिया कुमारी, सिमरन कुमारी, वर्षा कुमारी, शिक्षक हिमांशु राज, आदित्य कुमार समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने न केवल विद्यालय परिसर को हरियाली से भर दिया, बल्कि सभी के मन में पर्यावरण संरक्षण की भावना भी प्रबल की।

Jehanabad News: Green Day celebration at Maharishi Vidya Peeth, children planted saplings, gave message of environmental protection

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News