जहानाबाद जिले के शिकारीया पंचायत अंतर्गत करौना गांव में प्रयत्न फेडरेशन जहानाबाद सदर की ओर से महिलाओं के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम फेडरेशन के अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें करीब 500 महिलाओं की आंखों की जांच की गई। शिविर में जांच के दौरान +1 नंबर के 71, +1.5 के 49, +2.0 के 45 तथा +2.5 नंबर के 44 महिलाओं को चश्मा उपलब्ध कराया गया। वहीं 72 महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्रों पर रेफर किया गया। इस शिविर में महिलाओं को नि:शुल्क चश्मा वितरित किया गया, जिससे ग्रामीण महिलाओं को काफी राहत मिली। कार्यक्रम में जिले की उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति, जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, पीसीआई से विकास सर, एजाज सर, संदीप कुमार, फेडरेशन के सीईओ सहित कई कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे फेडरेशन पदाधिकारी ने बताया कि संगठन का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में लगभग एक लाख एक हजार जरूरतमंद महिलाओं को नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों और संसाधनों की कमी के कारण आंखों का इलाज नहीं करा पाती हैं। समय पर जांच और चश्मा मिलने से उनकी दृष्टि संबंधी समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने बताया कि महिलाएं घर और परिवार की जिम्मेदारियों के साथ सिलाई, बुनाई, खाना बनाने और अन्य सूक्ष्म कार्यों में अपनी आंखों का अधिक उपयोग करती हैं। ऐसे में समय रहते इलाज नहीं होने से उन्हें गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संगठन का उद्देश्य गांव-गांव जाकर शिविर लगाना और जरूरतमंद महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर डीडीसी डॉ. प्रीति ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि महिलाओं को स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं और स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
Jehanabad News: Free eye check-up camp in Karauna village, 500 women examined, glasses distributed
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












