DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: मेधा छात्रवृत्ति के लिए 15 फरवरी तक आवेदन का अंतिम मौका, मॉडल स्कूलों पर विशेष जोर

Jehanabad News: मेधा छात्रवृत्ति के लिए 15 फरवरी तक आवेदन का अंतिम मौका, मॉडल स्कूलों पर विशेष जोर
IMG_20260213_142536

जहानाबाद राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा 2026 में जिले की भागीदारी बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। सरस्वती कुमारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) और विद्यालय प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे 15 फरवरी की अंतिम तिथि से पहले कक्षा 8 के अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करें। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विशेष रूप से मॉडल स्कूलों पर ध्यान देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिन प्रखंडों में मॉडल स्कूल चयनित हैं, वहां शत-प्रतिशत छात्रों का आवेदन इस परीक्षा के लिए कराया जाना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मॉडल स्कूलों में भविष्य के चयन और शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ भी मेधा परीक्षा के परिणाम के आधार पर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में सफल होने वाले मेधावी छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। यह राशि सीधे छात्रों के बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहायता मिलती है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय स्तर पर विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक छात्रों का ऑनलाइन आवेदन कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा ग्रामीण और सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने यह भी बताया कि 15 फरवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा प्रतिदिन प्रखंडवार आवेदन की मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके।

Jehanabad News: Last chance to apply for merit scholarship till February 15, special emphasis on model schools

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़