DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बालू विवाद में गोलीबारी: आईजी विकास वैभव ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Jehanabad News: बालू विवाद में गोलीबारी: आईजी विकास वैभव ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
InShot_20260705_160150606

जहानाबाद। घोषी थाना क्षेत्र के चैतीपीपर और गिन्जी गांव में बालू उठाव को लेकर हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है। रविवार, 5 जुलाई 2026 को मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री विकास वैभव ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान आईजी ने जांच टीम को वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश भी दिया। आईजी ने प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा ग्रामीणों में व्याप्त दहशत को दूर करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, घोषी भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।जहानाबाद के घोषी थाना क्षेत्र में बालू उठाव को लेकर हुई गोलीबारी के मामले में मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को वैज्ञानिक तरीके से जांच करने और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Jehanabad News: Firing over sand dispute – IG Vikas Vaibhav inspected the scene and issued instructions for immediate action.

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़