DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी पर जानलेवा हमला…

Jehanabad News: नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी पर जानलेवा हमला...
IMG_20251008_100050

वार्ड पार्षद पति को कर्मचारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

जहानाबाद नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह पर कार्यालय में ही घुसकर वार्ड संख्या 30 की पार्षद बिभा देवी के पति ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पदाधिकारी को शरीर के दो हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद नगर परिषद परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Digital Women Trust

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी पर अचानक कार्यालय में पहुंचा और कार्यपालक पदाधिकारी पर मोटे तार से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह अधिकारी की जान बचाई और हमलावर को पकड़कर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना के बाद घायल पदाधिकारी को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं, उन्होंने नगर थाना में इस घटना को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह ने बताया कि,

“हमलावर वार्ड पार्षद संख्या 30 का पति है। पिछले एक महीने से मेरी उससे कोई बातचीत या मुलाकात तक नहीं हुई थी। अचानक कार्यालय में आया और बिना किसी कारण मोटे तार से हमला कर दिया। इससे पहले भी उसने मेरे एक स्टाफ के साथ मारपीट की थी, लेकिन उस मामले में पुलिस ने कोई खास कार्रवाई नहीं की थी। आज उसने मुझ पर भी हमला किया है। यह व्यक्ति पूरी तरह से सनकी और मनबढ़ है।”

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर परिषद के कर्मचारियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि अगर सरकारी पदाधिकारियों की सुरक्षा नहीं होगी, तो वे भयमुक्त होकर काम नहीं कर पाएंगे।

वहीं, पुलिस ने बताया कि आरोपी पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

जहानाबाद नगर परिषद के इस हमले ने प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों ने मांग की है कि दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Jehanabad News: Deadly attack on Municipal Council Executive Officer…

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़