DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तैयारी तेज, डीएम अलंकृता पांडेय और एसपी विनीत कुमार की संयुक्त बैठक

Jehanabad News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तैयारी तेज, डीएम अलंकृता पांडेय और एसपी विनीत कुमार की संयुक्त बैठक
IMG_20251008_090635

जहानाबाद आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, शांतिपूर्ण और पारदर्शी संचालन को लेकर जहानाबाद प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय और पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षकों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों, सेक्टर अधिकारियों और सेक्टर पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

विधानसभावार समीक्षा की गई तैयारियां

बैठक की शुरुआत 216–जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से हुई, जिसकी अध्यक्षता निर्वाची निबंधक पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने की। इसके बाद 217–घोसी विधानसभा क्षेत्र की बैठक भूमि सुधार उपसमाहर्ता अमू अमला के नेतृत्व में और 218–मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

Digital Women Trust

बैठक में अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों की स्थिति, आधारभूत सुविधाओं (AMF) की उपलब्धता और संवेदनशील क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

डीएम ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने सभी सेक्टर अधिकारियों और सेक्टर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों का स्थल निरीक्षण शीघ्रता से पूरा करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि हर मतदान केंद्र पर न्यूनतम आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

डीएम ने आगे कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर दीवार लेखन और सूचना पट्ट का कार्य सहायक निर्वाची निबंधक पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी के समन्वय से पूरा किया जाए। साथ ही, सभी अधिकारी आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का अक्षरसः पालन करें।

एसपी ने दी सख्त चेतावनी

पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने सभी सेक्टर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों का नियमित निरीक्षण करें और जिन व्यक्तियों के विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज हैं, उन्हें नोटिस की तामीली तुरंत कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निर्वाचन में निगरानी और पारदर्शिता के लिए विशेष टीमें गठित

जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतज़ाम किए हैं—

  • कुल 112 सेक्टर पदाधिकारी और 112 सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है।
  • प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 3 उड़नदस्ता दल और 3 स्थैतिक निगरानी दल का गठन किया गया है।
  • निर्वाचन व्यय अनुश्रवण के लिए हर विधानसभा में एक सहायक व्यय प्रेक्षक, एक लेखा दल, 4 वीडियो निगरानी दल और 4 वीडियो अवलोकन दल बनाए गए हैं।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न हो, ताकि लोकतंत्र का पर्व गरिमा और विश्वास के साथ मनाया जा सके।

डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा — “जहानाबाद प्रशासन पूरी तरह तैयार है, हर मतदाता को सुरक्षित और निर्भीक माहौल में मतदान करने का अधिकार मिलेगा।”

Jehanabad News: Preparations for the 2025 Bihar Assembly elections intensify, with DM Alankrita Pandey and SP Vineet Kumar holding a joint meeting.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़