DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ग्राम पंचायत सेसम्बा में मनरेगा योजना में फर्जी निकासी का मामला उजागर

Jehanabad News: ग्राम पंचायत सेसम्बा में मनरेगा योजना में फर्जी निकासी का मामला उजागर
Videoshot_20250421_125001

जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सेसम्बा में मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और फर्जी निकासी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत क्षेत्र में बिना कार्य कराए या बहुत ही नाममात्र का कार्य कर भारी निकासी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों, दलितों और वंचित वर्ग के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना अब बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की भेंट चढ़ गई है। योजना का उद्देश्य मजदूर वर्ग को स्थानीय स्तर पर रोजगार देना और पलायन को रोकना था, लेकिन सेसम्बा पंचायत में इसका दुरुपयोग खुलेआम हो रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के दरोगा बिगहा, चगोरी पंडितपुर समेत कई स्थानों पर जिन पईनों की उड़ाही (सफाई) का काम दिखाया जा रहा है, उनकी खुदाई लघु सिंचाई विभाग द्वारा दो वर्ष पूर्व ही कराई जा चुकी थी। अब उन्हीं पईनों के नाम पर मनरेगा के तहत दोबारा फर्जी कार्य दिखाकर निकासी की जा रही है।

Digital Women Trust

सबसे हैरानी की बात यह है कि कार्यस्थलों पर अनिवार्य सूचना बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं, जो कि सरकारी नियमों का खुला उल्लंघन है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में बिचौलियों का दबदबा है और बिना पारदर्शिता के कामों का भुगतान किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने के बावजूद जिला एवं प्रखंड प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। आम लोगों में गहरी नाराजगी है और वे प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Jehanabad News: Case of fake withdrawal in MNREGA scheme exposed in village panchayat Sesamba, administration silent

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़