DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सेवनन बॉर्डर के पास ऑटो और बाइक की टक्कर, रेलवे कर्मचारी समेत कई लोग घायल

Jehanabad News: सेवनन बॉर्डर के पास ऑटो और बाइक की टक्कर, रेलवे कर्मचारी समेत कई लोग घायल
IMG_20251001_093536

जहानाबाद जिले के कोडौना थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवनन बॉर्डर के पास हुए एक सड़क हादसे में ऑटो और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार ऑटो, जिसमें आठ सवारियां बैठी थीं, सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं ऑटो में बैठे कुछ यात्री भी चोटिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

Digital Women Trust

पुलिस ने बताया कि घायल बाइक सवार की पहचान रमेश कुमार के रूप में हुई है, जो औरंगाबाद जिले का रहने वाला है और रेलवे विभाग में कर्मचारी  है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार इलाज में जुटे हैं। रमेश कुमार बेहोशी की हालत में थे, जिसके कारण वे कुछ भी बता पाने में असमर्थ थे। हालांकि, उनके पास से मिले पहचान पत्र और आयकर दस्तावेज के आधार पर उनकी पहचान की गई और तुरंत परिजनों को सूचना दे दी गई।

दूसरे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान जहानाबाद निवासी जयप्रकाश सिंह के रूप में की गई है। वे ऑटो में सवार होकर जहानाबाद आ रहे थे। उन्हें भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, ऑटो में सवार अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं। तो घटनास्थल से ही वे अपने-अपने घर लौट गए।

घटना के बाद ऑटो चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गाड़ियों की रफ्तार तेज थी और असंतुलन होने के कारण यह दुर्घटना हुई।

कोडौना थाना क्षेत्र में गश्ती कर रही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। गश्ती दल के अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि हमारी टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी देखा कि सड़क किनारे भीड़ लगी हुई है और लोग हल्ला कर रहे हैं। पास जाने पर दो लोग बुरी तरह घायल मिले। हमने तुरंत उन्हें अपनी गश्ती गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाया और पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। कोडौना थाना की गश्ती टीम अक्सर जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहती है। चाहे गुमशुदा व्यक्तियों की पहचान करनी हो या सड़क हादसे में घायल लोगों की सहायता, पुलिस लगातार सक्रिय रहती है।

ज्ञात हो कि हाल ही में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष बैठक की थी। उसी के तहत पुलिस जिले के कोने-कोने, चौक-चौराहों पर चौकसी बरत रही है। घटना में भी गश्ती टीम की मुस्तैदी ने यह साबित कर दिया कि प्रशासन जरूरतमंदों के साथ हर वक्त खड़ा है।

फिलहाल सदर अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ऑटो चालक की तलाश तेज कर दी गई है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से अपील की है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Jehanabad News: Auto and bike collide near Sewan border, several people including railway employee injured

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़