DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जहानाबाद में दुर्गा पूजा के दौरान सनसनी, युवक की गोली मारकर हत्या

Jehanabad News: जहानाबाद में दुर्गा पूजा के दौरान सनसनी, युवक की गोली मारकर हत्या
Youth shot dead in jehanabad (1)

जहानाबाद जिले में दुर्गा पूजा के मौके पर मंगलवार को एक बड़ा मामला सामने आया। मेला घूमने गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन परिजनों ने युवक के तीन दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है।

वंशीबिगहा पुल के पास मिला शव

यह वारदात घोसी थाना क्षेत्र के वंशीबिगहा पुल के पास हुई। मृतक की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के तहवल बीघा गांव निवासी 21 वर्षीय संतोष कुमार यादव के रूप में हुई है। संतोष, शिव कुमार यादव का पुत्र था।

Digital Women Trust

पुलिस में चयनित हुआ था मृतक

जानकारी के मुताबिक, संतोष हाल ही में बिहार पुलिस में चयनित हुआ था और जल्द ही सेवा जॉइन करने वाला था। सोमवार की शाम वह अपने तीन दोस्तों के साथ हुलासगंज बाजार मेले में गया था। देर रात घर नहीं लौटने पर परिजनों ने चिंता जताई और मंगलवार सुबह उसका शव वंशीबिगहा पुल के पास गोली लगे हुए हालात में मिला।

परिवार ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

परिजनों का कहना है कि संतोष पटना में रहकर पढ़ाई करता था और सोमवार को ही गांव लौटा था। उन्होंने युवक के साथ गए तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही घोसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
घोसी एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़