DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सड़क सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

Jehanabad News: सड़क सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान
InShot_20261003_191133084

जहानाबाद। सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शहर की स्वच्छता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जहानाबाद शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत हॉस्पिटल मोड़ से की गई और अर्बन मोड़ तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान सड़क पर अस्थायी रूप से लगाए गए दुकानों, ठेलों और अन्य अतिक्रमण को प्रशासन की टीम ने हटाया। जरूरत पड़ने पर प्रशासनिक बल का भी इस्तेमाल किया गया।

अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिकारियों ने सड़क और उसके आसपास की जगह को खाली रखने की हिदायत दी, ताकि वाहनों के आवागमन में परेशानी न हो और सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के अधिकारी और अन्य संबंधित पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Digital Women Trust

जहानाबाद के एसडीएम राजीव रंजन सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। शहर के प्रमुख इलाकों को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अनावश्यक रूप से सामान रखकर या जगह घेरकर अतिक्रमण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एसडीएम ने लोगों और दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों के आसपास पर्याप्त जगह खाली रखें और सड़क पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें। उन्होंने कहा कि कोर्ट एरिया, जहानाबाद रेलवे स्टेशन, अस्पताल मोड़ सहित शहर के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Jehanabad News: Anti-encroachment drive launched focusing on road safety and cleanliness.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़